फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sanwa' (barnyard millet) kheer wins at the Millets Festival; 'Madua' (finger millet) idli takes second place.

Ballia News: मिलेट्स महोत्सव में सांवा की खीर जीती, मड़ुआ की इडली दूसरे स्थान पर

Sun, 25 Oct 2026 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Sanwa' (barnyard millet) kheer wins at the Millets Festival; 'Madua' (finger millet) idli takes second place.
नगर के आफिर्सस क्लब में आयोजित मिलेट्स महोत्सव के मुख्य अति​थि परिवहन मंत्री अनुज धर्मेंद्र सिं
बलिया। ऑफिसर्स क्लब में मिलेट्स महोत्सव में सांवा की खीर पसंद की गई, मड़ुआ की इडली दूसरे स्थान पर रही। व्यंजनों के स्वाद, गुणवत्ता एवं प्रस्तुति का मूल्यांकन करने के बाद विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के न्यूट्री सीरियल घटक के अंतर्गत आयोजन किया गया। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए 11 प्रतिभागियों ने श्रीअन्न से तैयार किए गए विभिन्न व्यंजनों को निर्णायक समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। परिवहन मंत्री के प्रतिनिधि धर्मेन्द्र सिंह व मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

रेसिपी प्रतियोगिता में मां गायत्री स्वयं सहायता समूह, बहादुरपुर की शारदा देवी ने सांवा की खीर बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। शक्ति स्वयं सहायता समूह, चन्दुकी की लालसा देवी को मड़ुआ की इडली के लिए द्वितीय तथा सशक्ति आजीविका स्वयं सहायता समूह, बरवां हनुमानगंज की शकुन्तला शर्मा को बाजरे के लड्डू की रेसिपी के लिए तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि किसानों को मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने श्रीअन्न के उत्पादन एवं उपयोग को प्रोत्साहित करने की दिशा में ऐसे आयोजनों के महत्व पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, अभिजीत कुमार तिवारी, संतोष कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह आदि किसान उपस्थित रहे।
------
मिलेट्स के प्रति जागरूकता प्रतियोगिता में रणजीत प्रथम
मिलेट्स के गुणों एवं पोषण संबंधी विशेषताओं की जानकारी रखने वाले प्रतिभागियों के बीच भी प्रतिस्पर्धात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें रणजीत कुमार यादव ने प्रथम, अधिराज सिंह ने द्वितीय तथा कु. सोनाली पाठक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

-----
योजनाओं को दी गई जानकारी
स्टॉल मिलेट्स महोत्सव में उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग, गन्ना विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। इनके माध्यम से विभागीय योजनाओं, कृषि गतिविधियों एवं उपलब्ध उत्पादों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य श्रीअन्न के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना, इसके उपयोग को प्रोत्साहित करना तथा मिलेट्स से बनने वाले विविध व्यंजनों को लोकप्रिय बनाना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed