फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sant Ravidas's picture and flag dispute case filed against 220 accused  in ballia

बलियाः संत रविदास की तस्वीर और झंडा विवाद मामले में 220 पर मुकदमा दर्ज, नरांव गांव में चौथे दिन भी तनाव बरकरार

Thu, 24 Feb 2022 12:12 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 24 Feb 2022 12:12 AM IST
सार

गड़वार थाना के नरांव शिव मंदिर के प्रांगण में 18 फरवरी को एक पक्ष ने संत रविदास की तस्वीर रखकर वहां पर चबूतरा बनाकर झंडा गाड़ दिया था। इसे लेकर गांव में पंचायत हुई पर तस्वीर नहीं हटी। विवाद बढ़ा तो सोमवार को वहां फोर्स तैनात कर दी गई थी।
 

विज्ञापन
Sant Ravidas's picture and flag dispute case filed against 220 accused  in ballia
चिलकहर क्षेत्र के नरांव गांव में हुए बवाल के बाद बुधवार को भीम आर्मी के नेताओं से वार्ता करते तहसीलदार प्रभात सिंह साथ में पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया में गड़वार थाना क्षेत्र के नरांव शिव मंदिर प्रांगण में 18 फरवरी को संत रविदास की तस्वीर रखने से दोनों पक्षों में उपजा तनाव चौथे दिन भी जारी रहा। मंगलवार देर शाम पुलिस के फोटो और चबूतरा हटवा देने और एक पक्ष से तीन लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार सुबह एक पक्ष की महिलाओं और भीम आर्मी के नेताओं के पहुंच जाने से मामला गरमा गया।

विज्ञापन


एएसपी विजय त्रिपाठी सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। बाद में पुलिस ने एक पक्ष के बृजेश चौहान की तहरीर पर 14 नामजद 150 अज्ञात पर दूसरे पक्ष के पिंटू राम की तहरीर पर प्रधान प्रतिनिधि समेत छह नामजद तथा 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि गड़वार थाना के नरांव शिव मंदिर के प्रांगण में 18 फरवरी को एक पक्ष ने संत रविदास की तस्वीर रखकर वहां पर चबूतरा बनाकर झंडा गाड़ दिया था। इसे लेकर गांव में पंचायत हुई पर तस्वीर नहीं हटी। विवाद बढ़ा तो सोमवार को वहां फोर्स तैनात कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक पक्ष से तीन गिरफ्तार

Sant Ravidas's picture and flag dispute case filed against 220 accused  in ballia
चिलकहर क्षेत्र के नरांव गांव में तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को कुछ देर के लिए फोर्स हटी तो दोनों पक्षों में पथराव हो गया। एसडीएम रसड़ा दीपशिखा सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंची व विवाद सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई रिजल्ट नहीं निकल पाया था। इसके बाद सायं साढ़े छह बजे पुलिस ने रविदास की तस्वीर और चबूतरा दोनों को हटवा दिया और एक पक्ष से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

एहतियात के तौर पर फोर्स तैनात

इसके बाद बुधवार को पहुंची महिलाएं भीम आर्मी के नेताओं के साथ पुलिस से उलझ र्गइं। इसकी सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी विजय त्रिपाठी, सीओ सिटी भूषण वर्मा, सुखपुरा थानाध्यक्ष दुर्गेश्वर मिश्र सहित अन्य थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।

एक पक्ष का कहना था कि जिन युवकों को पुलिस उठाकर ले गई है उन्हें तत्काल छोड़े और हम लोगों का भी मुकदमा दर्ज करे। इसके बाद पुलिस ने तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार को पुलिस दूसरे पक्ष के भी तीन युवकों को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुट गई।  एएसपी विजय त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छह लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। गांव में मामला शांत है। एहतियात के तौर पर फोर्स तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed