फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sanitation workers strike over outstanding honorarium, city littered with garbage

बकाया मानदेय को लेकर सफाई कर्मियों की हड़ताल, कूड़े से पटा शहर

Wed, 29 Dec 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers strike over outstanding honorarium, city littered with garbage
बलिया। दो माह से आर्यनग्रुप के 234 सफाई कर्मियों के मानदेय का भुगतान नहीं होने और नगर पालिका के एक लिपिक द्वारा बाउंस चेक देने के विरोध में बुधवार को हड़ताल पर चले गए, जिससे नगर के 11 वार्डों में कूड़े का उठान नहीं हुआ। ऊपर से हुई रिमझिम बरसात ने कोढ़ में खाज का कार्य किया और शहर की सड़कों पर चहुंओर कूड़ा पसर गया। नाले से निकाल कर सड़क पर रखा कचरा जहां पूरे सड़क पर पसर गया वहीं बारिश से फिर नाले में जाने लगा। नगर में कूड़ा उठान व सड़कों पर कचरा फैलने को लेकर नगर पालिका के जिम्मेदार भी बेपरवाह नजर आए। देर शाम तक कूड़ा उठान नहीं होने शहर में चहुंओर गंदगी का आलम रहा। कहीं आवारा मवेशी कचरे फैला रहे थे तो कहीं वाहनों के आवागमन से कूड़ा राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना रहा। यह स्थित नगर में एक दो जगह नहीं बल्कि कमोवेश 11 वार्डों की है, जहां कूड़ा उठान ही नहीं होने से कूड़े का अंबार लगा हुआ है। हालांकि नगर पालिका प्रशासन के दावे के मुताबिक नगर की साफ-सफाई पर प्रतिमाह करीब पचास लाख रुपये खर्च किया जाता है, जिसमें करीब 22 लाख रुपये तो नपा द्वारा आर्यन ग्रुप को महज 11 वार्डों की सफाई के लिए दिया जाता है। इससे आर्यन ग्रुप ने करीब 234 स्वच्छकारों की तैनाती कर रखी है। जबकि शेष 14 वार्ड की साफ-सफाई के लिए नगर पालिका लगभग 25 से 29 लाख रुपये व्यय करती है। बावजूद इसके शहर में गंदगी का साम्राज्य है।
विज्ञापन

----
कुछ लोग जानबूझ कर सफाई कर्मियों को उकसा कर हड़ताल करा दे रहे हैं। हालांकि इस बार की हड़ताल नपा के ही अधिकारियों व कर्मचारियों की कारस्तानी है। ऐसे कृत्य करने वालों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-अजय कुमार समाजसेवी, चेयरमैन, नपा बलिया।
---
फिलहाल मैं नगर से बाहर हूं। वापस आते ही सफाई कर्मियों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा।
- दिनेश कुमार विश्वकर्मा, ईओ, नगर पालिका बलिया।
----
शासन ने दो दिन में दिया भुगतान का आदेश
बलिया। एक ओर जहां नगर पालिका परिषद बलिया में मानदेय भुगतान के लिए सफाईकर्मी हड़ताल पर हैं तो दूसरी ओर शासन के स्थानीय निकाय के संयुक्त निदेशक गंगा राम गुप्ता ने मंगलवार को पत्र जारी कर कार्यरत स्वच्छकारों (स्थाई, अस्थाई, संविदा, आउटसोर्स, दैनिक वेतनभोगी) को माह नवम्बर तक के वेतन व मानदेय का भुगतान करने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने का निर्देश अधिशासी अधिकारी को दिया है। उक्त मद में माह नवम्बर, 2021 तक कोई अवशेष नहीं होने का प्रमाण पत्र नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों में अधिशासी अधिकारी के हस्ताक्षर से दो दिन में उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed