{"_id":"a885c0940ce9669f30522715326a4fd2","slug":"sangam-and-sweta-stood-first-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगम, श्वेता और आंचल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगम, श्वेता और आंचल अव्वल
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Sun, 11 Jan 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वामी विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार को पुरातन छात्र परिषद द्वारा नागाजी सरस्वती शिशु मंदिर (भृगु आश्रम) के प्रांगण में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें दर्जनाें प्रतिभागियाें ने हिस्सा लिया। अंत में अव्वल आए खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला गाइड कैप्टन कनक चक्रधर ने मां सरस्वती, भारत माता के समक्ष दीप जलाकर किया।
इस दौरान चित्रकला, सलाद, गीत, भाषण एवं मेंहदी प्रतियोगिता हुई। जिसमें चित्रकला में संगम सिंह प्रथम, रजनीश पांडेय द्वितीय एवं अजय यादव तृतीय स्थान पर रहे। वहीं सलाद प्रतियोगिता में शिल्पी सिंह प्रथम, संजीत कुमार द्वितीय व सूर्य प्रताप सिंह तृतीय स्थान पर रहे। गीता प्रतियोगिता में श्वेता ओझा प्रथम, रागिनी चौबे द्वितीय एवं नेहा वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि भाषण प्रतियोगिता में रंजना गुप्ता प्रथम, कंचन साहनी द्वितीय एवं सक्षम सिंह तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेंहदी प्रतियोगिता में आंचल सोनी प्रथम, कृति पांडेय द्वितीय तथा हेमलता यादव तृतीय स्थान पर रही।
अंत में मुख्य अतिथि ने सभी विजेताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री चक्रधर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी भारतीय संस्कृति के गौरव को विश्व में प्रतिष्ठित किया था। हमें भी उनके सिद्धांतों एवं पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर कोषाध्यक्ष प्रशांत पांडेय, पूर्व छात्र परिषद अध्यक्ष अंशुमा, नम्रता, गोपाल राव, लाल बहादुर पांडेय, रूद्रप्रताप सिंह, सूर्यकांत दूबे, वेदप्रकाश आदि मौजूद रहे।