फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sand trader found injured on the roadside, died

Ballia News: सड़क किनारे घायलावस्था में मिला बालू कारोबारी, मौत

Sun, 22 Jan 2023 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Sand trader found injured on the roadside, died
नगरा। थाना क्षेत्र के देवढिया निवासी 40 वर्षीय बालू कारोबारी रविवार तड़के नगरा-बेल्थरा रोड मार्ग पर मोहम्मदपुर मोड़ के समीप सड़क किनारे गड्ढे में घायलावस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें पीएचसी नगरा ले आई, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बालू कारोबारी की मौत से गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगरा थाना क्षेत्र के देवढिया निवासी 40 वर्षीय बालू कारोबारी धर्मेंद्र यादव शनिवार की रात मालीपुर स्थित अपने रिश्तेदारी में निमंत्रण पर गए थे और घर नहीं लौटे। परिजन रात में धर्मेंद्र के मोबाइल पर फोन करते रहे लेकिन मोबाइल रिसीव नहीं हुआ। रविवार को प्रात: नगरा-बेल्थरारोड मार्ग पर मोहम्मदपुर के समीप सड़क के किनारे गड्ढे से मोबाइल बजने की आवाज आने पर अज्ञात लोगों का ध्यान उधर गया।
विज्ञापन

लोगों ने देखा कि बालू कारोबारी मरणासन्न अवस्था में गड्ढे में पड़ा है। ग्रामीणों ने उसी के मोबाइल से परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद परिजन पुलिस को सूचना देने के साथ ही घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने कारोबारी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कयास लगाया जा रहा है कि रात को किसी अज्ञात वाहन ने बालू व्यवसायी को धक्का मार दिया होगा। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालू कारोबारी की मौत की सूचना पर थाने पर भारी भीड़ जुट गई। परिजन भी रोते बिलखते थाने पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी रसड़ा शिव नारायण वैश ने थाने पहुंचकर जानकारी हासिल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। उधर, मृतक के भतीजे शैलेंद्र यादव हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मृतक अपने पीछे पत्नी रीता देवी, 12 वर्षीय पुत्र और 10 वर्षीय पुत्री छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed