{"_id":"620945b54dc0167f062d4a18","slug":"samples-of-26-pesticides-failed-in-five-years-ballia-news-vns6384630144","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच वर्षों में 26 कीटनाशकों के नमूने हुए फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच वर्षों में 26 कीटनाशकों के नमूने हुए फेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिले में कीटनाशक की दुकानों पर मानक के विपरीत कीटनाशक बेचने पर कुछ हद तक अंकुश लगा है। वर्ष 2021-22 में जिला कृषि रक्षा विभाग की ओर से अब तक कुल 71 नमूने लिए गए। प्रयोगशाला की जांच में जिले के एक कीटनाशक का सैंपल फेल हुआ है और विभाग की ओर से कार्रवाई भी की गई है। जबकि पिछले वर्षों में चार से आठ सैंपल फेल होते रहे हैं। पांच वर्षों में कुल 26 कीटनाशकों के नमूने फेल हो चुके हैं।
बाजारों में बेचे जाने वाले उर्वरक व कीटनाशकों की गुणवत्ता बनाए रखने को लेकर सरकार की ओर से समय-समय पर कवायद की जाती है। शासन की ओर से कृषि रक्षा विभाग को हर साल कीटनाशक दुकानों की जांच करने व वित्तीय वर्ष में कीटनाशकों की सैंपलिंग करने का लक्ष्य निर्धारित किया जाता है। इसके तहत जिले में पिछले पांच वर्षों में हर वर्ष 71 कीटनाशकों की सैंपलिंग करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। बताया जाता है कि बीते वर्षों में हर वर्ष चार से आठ कीटनाशकों के नमूने प्रयोगशाला में जांच के दौरान फेल होते रहे। प्रयोगशाला की रिपोर्ट के आधार जिला प्रशासन की अनुमति से संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दायर किया गया। लेकिन वर्ष 2021-22 में कीटनाशकों की खराब गुणवत्ता पर कुछ हद तक अंकुश लगा है। इस वर्ष भी कुल 71 कीटनाशकों के नमूने लिए गए और जांच को प्रयोगशाला में भेजे गए। लेकिन अब तक केवल एक कीटनाशक का नमूना फेल हुआ जिसके खिलाफ कृषि रक्षा विभाग ने कार्रवाई की है।
--------------
वर्ष नमूनों की संख्या फेल नमूनों की संख्या
2017-18 71 8
2018-19 71 6
2019-20 71 5
2020-21 71 6
2021-22 71 1
---------------------------
शासन के निर्देश पर हर वर्ष दुकानों पर कीटनाशकों की सैंपलिंग कर जांच के लिए प्रयोगशाला को भेजी जाती है। इस वर्ष अब तक एक कीटनाशक का नमूना फेल हुआ है। संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
- प्रियानंदा, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, बलिया।