फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   samajwadi party tiranga yatra in ballia Ram Govind Chaudhary attacked on BJP for nationalism

बलिया में सपा की तिरंगा यात्रा: राम गोविंद चौधरी बोले- अंग्रेजों की मुखबिरी करने वाले पढ़ा रहे राष्ट्रवाद

Sat, 13 Aug 2022 08:57 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 13 Aug 2022 08:57 PM IST
सार

 आजादी के महानायक प्रथम शहीद मंगल पांडेय की कदम चौराहा स्थित प्रतिमा से समाजवादी पार्टी ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने सरकार पर हमला बोला। 

विज्ञापन
samajwadi party tiranga yatra in ballia Ram Govind Chaudhary attacked on BJP for nationalism
बलिया में सपा की तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने शनिवार को बलिया में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया।  पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कहा की हम समाजवादी शुरू से ही राष्ट्र का सम्मान और राष्ट्र के विकास की बात करते हैं। आजादी के समय सबसे अधिक कुर्बानी समाजवादियों ने दी है। आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों की मुखबिरी करने वाले लोग देश को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ा रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। समाज को बांटने वाली ताकतें ताकतवर हो रही हैं।

विज्ञापन


सपा कार्यकर्ताओं का जुलूस आजादी के महानायक प्रथम शहीद मंगल पांडेय की कदम चौराहा स्थित प्रतिमा से शुरू हुआ। वहां से समाजवादियों ने लालबहादुर शास्त्री, स्व.तारकेश्वर पाण्डेय, सेनानी उमाशंकर प्रसाद, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को माल्यार्पण किया।

विज्ञापन

बलिया के कण-कण में देश प्रेम और बगावत

इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए राम गोविंद चौधरी ने कहा की आठ अगस्त 1942 की आधी रात को जब करो या मरो अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया गया उस समय लोकनायक जयप्रकाश नारायण, डॉ. राम मनोहर लोहिया जैसे समाजवादियों ने आंदोलन का नेतृत्व किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जयप्रकाश नारायण जेल की चहारदीवारी बांधकर फरार हुए थे। पूर्व मंत्री सनातन पांडे ने कहा कि सपा देश के वीर सपूतों का सम्मान करती है। पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने कहा की बलिया के कण-कण में देश प्रेम और बगावत बसता है। बलिया के लोग कभी भी अन्याय और भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करते। 

संविधान को खत्म करने पर तुली भाजपा सरकार : जितेंद्र धनराज

 केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रयागराज के छात्र नेता एवं वरिष्ठ बसपा नेता जितेंद्र धनराज के नेतृत्व में छात्रों के दल ने शुक्रवार देर शाम तक क्षेत्र के विशुनपुरा बाजार, मालीपुर, भीमपुरा नंबर दो, नगरा, बेल्थरारोड सहित क्षेत्र के दर्जनों गांवों का भ्रमण कर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर एवं कांशीराम के सोच एवं विचारों के प्रति लोगों को जागरूक किया।

विशुनपुरा बाजार में सामाजिक एवं राजनीतिक चर्चा करते हुए कहा कि बाबा साहेब के संविधान की बदौलत आज अनुसूचित, पिछड़ा समाज आगे बढ़ रहा है। यह वर्तमान भाजपा सरकार को अच्छा नहीं लग रहा है। भाजपा सरकार संविधान को खत्म करने पर तुली है। विश्वविद्यालयों में चार गुना फीस वृद्धि कर सरकार अनुसूचित एवं पिछड़े वर्ग के बच्चों को पढ़ने से रोक रही है। ये बच्चों के साथ घोर अन्याय है। 

बलिया में तिरंगा यात्रा की रही धूम, गूंजते रहे नारे

बलिया जिले  में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर धूम मची हुई है। शहर से लेकर गांव तक आजादी के तराने गूंजते रहे हैं। इसकों लोकर जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसमें राजनीतिक दल भी शामिल हो गए हैं। साथ ही अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

नागाजी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज जीराबस्ती के प्रांगण से बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। नगर के बहुप्रतिष्ठित डीपी ज्वेलर्स व स्वर्णकला केंद्र ने भी हर दिल तिरंगा अभियान चलाया। बाबा रामदल सूरजदेव स्मारक पीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स, छात्रों ने तिरंगा जागरूकता रैली निकाली।

रतसर इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने प्रबंधक मुक्तानंद सिंह, अक्सा एजुकेशनल सोसाइटी की सचिव दीप्ति सिंह, पूर्व प्रधान स्मृति सिंह के नेतृत्व में ने तिरंगा यात्रा निकाली। केपी मेमो डिग्री कालेज के भी एनसीसी कैडेटों, डीएस मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने जागरुकता रैली निकाली।  प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर डंडा एवं प्राथमिक विद्यालय गौवापार के समेत जिले के कई स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed