फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   samajwadi parti

सपा का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा पीड़ित परिवार से मिलने

Sun, 29 Nov 2020 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
samajwadi parti
सिकन्दरपुर। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर रविवार की सुबह सपा का प्रतिनिधिमंडल लक्ष्मीपुर गांव में युवती के साथ हुई निर्मम हत्या में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा और परिजनो को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। पूर्व मंत्री मो जियाउद्दीन रिजवी व सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने पूरे मामले की जानकारी ली। मो रिजवी ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मदद का भरोसा दिलाया है । ऐसे अपराधी को फांसी की सजा होनी चाहिए। इस कुकृत्य की जितनी भी निंदा की जाए कम है। वर्तमान सरकार अपराधों को कम करने में नाकाम है। मो रिजवी ने परिजनों को 50 लाख की आर्थिक सहायता एक नौकरी और पक्का आवास प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार को देने की मांग की। कहा कि संगठन के तरफ से भी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष राज मंगल यादव, राजन कनौजिया, रामजी यादव, अनंत मिश्रा, खुर्शीद आलम, राजकुमार यादव, बूढ़ा यादव, पुनीता सिंह सोनी, दीपक सोनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed