{"_id":"5776b9dc4f1c1bd04979ad56","slug":"salaries-of-officers-prevented","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों का वेतन रोका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों का वेतन रोका
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
Updated Sat, 02 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीएम राकेश कुमार ने जिला पोषण मिशन समिति की बैठक में अनुपस्थित 21 अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश के साथ इनसे स्पष्टीकरण भी मांगा है। निर्देश दिया कि तीन दिन के भीतर सभी अपना जवाब दें। मातहतों को सचेत किया कि गोद लिए गांवों में निर्धारित दिनों (बुधवार व शनिवार) को अनिवार्य रूप से दौरा कर वहां की स्थिति का जायजा लें।
कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को आयोजित बैठक में डीएम विभिन्न अधिकारियों द्वारा गोद लिए 86 गांवों में कुपोषित बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य की समीक्षा कर रहे थे।
बता दें कुल 43 अधिकारियों द्वारा 2-2 गांव गोद लिए गए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक महीने में एक से 15 और 16 से 30 तारीख के बीच एक-एक निरीक्षण (दो विजिट) गांवों में अनिवार्य रूप से करेंगे और इसकी रिपोर्ट जिला कार्यक्रम अधिकारी को देंगे। कहा कि वीएचएनडी (ग्रामीण स्वास्थ्य पोषण दिवस) के दिन प्रभारी चिकित्साधिकारी और ग्राम स्तर के संबंधित कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने गांवों में पोषण की स्थिति में सुधार, अति कुपोषित बच्चों का चिह्नीकरण तथा पोषण मिशन की वेबसाइट पर फीडिंग भी करने का निर्देश दिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) रामभवन वर्मा ने बताया कि शासन द्वारा 10 जुलाई को एक नई योजना हौसला पोषण योजना शुरुआत की जाएगी।
इस योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं एवं कुपोषित व कमजोर बच्चों को मिड डे मिल की तरह आंगनबाड़ी केन्द्रों पर खाना खिलाया जाएगा। खाना बनवाने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान की होगी। आंगनबाड़ी कार्यकत्री और ग्राम प्रधान के संयुक्त खाते में धनराशि आएगी। डीपीआरओ ने राकेश कुमार यादव ने गोद लिए गांवों में शौचालय निर्माण एवं उपयोग की जानकारी दी। बैठक में सीडीओ के बालाजी, सीएमओ डा पीके सिंह, सीएमएस आदि मौजूद रहे।