फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   sahtwar SO ke viruddha vyapari lamband

सहतवार एसओ के विरुद्ध व्यापारी लामबंद

Thu, 04 Aug 2016 08:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Thu, 04 Aug 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
sahtwar SO ke viruddha vyapari lamband
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को संगठन कार्यालय पर हुई। जिसमें जनपद में हो रहीं चोरियां, लूट और छिनैती की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की गई। इस दौरान व्यापारियों ने सहतवार के एसओ को स्थानांतरित करने की मांग की गई।
विज्ञापन



बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रयाग चौहान ने कहा कि एक अगस्त को सहतवार थाना के सहतवार टैक्सी स्टैंड, छाता रोड पर सिटी कान्वेंट स्कूल के सामने स्थित  सौरभ बिल्डिंग मैटेरियल की दूकान से बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। जिसमें पीड़ित ने दो अगस्त को थाने  में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दी। कहा कि सहतवार पुलिस ने 22  हजार रुपये के स्थान पर एक हजार तथा आठ सौ रुपये के स्थान पर एक सौ रुपये की चोरी दिखाया है।
विज्ञापन


इससे प्रतीत हो रहा है कि पुलिस अपराधियों की मदद करने में लगी हुई है। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी ने कहा कि व्यापारियों के साथ प्रदेश और जिले में अपराध की घटनाएं बढ़ी है। जिससे व्यापारी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने मांग किया कि थानाध्यक्ष कुंवर कंचन सिंह का स्थानांतरण  किया जाय। अन्यथा व्यापारी मजबूर होकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस  मौके पर अशफाक अहमद, रमेंद्र वर्मा, मोहनीश गुप्ता, अमीर चंद्र गुप्ता, लल्लन प्रसाद आदि मौजूद रहे। संचालन अरविंद गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed