फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sahil Yadav wins in wrestling

Ballia News: कुश्ती में साहिल यादव की जीत

Tue, 12 May 2026 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Sahil Yadav wins in wrestling
बांसडीहरोड क्षेत्र के टकरसन गांव में काशीदास बाबा के पूजनोत्सव के दौरान आयोजित दंगल प्रतियोगिता
बांसडीह रोड। क्षेत्र के टकरसन गांव में बाबा काशीदास पूजा का आयोजन हुआ। इस दाैरान अखाड़े में पहलवानों ने दमखम दिखाया। कुश्ती का मुख्य मुकाबला बलिया के साहिल यादव और गाजीपुर के सुधीर यादव के बीच हुआ। साहिल यादव ने जीत दर्ज की। आयोजक मंडल ने उन्हें शील्ड देकर सम्मानित किया। गांव के बालक रुद्र यादव और पंथी सुरेंद्र यादव के बीच हुई कुश्ती पर भी तालियां बजीं।
विज्ञापन

इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान भंडारा, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की ऐसी त्रिवेणी बही कि पूरा क्षेत्र भक्ति के सागर में सराबोर हो गया। समारोह की शुरुआत पंथी सुरेंद्र यादव द्वारा अग्निदेव का आह्वान और अग्नि प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस वर्ष पूजा का मुख्य आकर्षण करीब 70 फीट ऊंचा झंडा रहा। बिरहा गायक धर्मेंद्र सोलंकी, खुशी यादव और लोक गायक सोनू लाल सधुआ ने देर शाम तक श्रोताओं को बांधे रखा।
विज्ञापन

आयोजक मंडल समिति के अध्यक्ष व छात्र नेता अजय यादव ने बाबा काशीदास के जीवन और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक जय प्रकाश अंचल, सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, अनिल राय, कामेश्वर सिंह, संजय उपाध्याय और सुदर्शन कुमार सुमन सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed