फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   sadak nirman ke liye foota gussa

सड़क निर्माण कराने के लिए फूटा गुस्सा

Wed, 13 Jul 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Wed, 13 Jul 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
sadak nirman ke liye foota gussa
भृगुमंदिर के समीप एनएच जाम करने के दौरान जाम स्थल पर पहुंची पुलिस।
नगर की जर्जर सड़कों को बनाने सहित 13 सूत्री मांग को लेकर शहर के शास्त्री पार्क के सामने अनशन पर बैठे छात्रनेता विकास पांडेय लाला की हालत बुधवार को पूरी तरह से खराब हो गई। इससे नाराज छात्रों और स्थानीय लोगों ने भृगु मंदिर के समीप एनएच 31 को जाम कर दिया। नगर के टीडी कालेज चौराहे पर पुतला दहन किया।
विज्ञापन


हालांकि आमरण अनशन स्थल पर पहुंचे अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा के आश्वासन पर जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया गया। नगर के चित्रगुप्त मंदिर से नया चौक की जर्जर सड़कों के साथ नगर के विभिन्न मार्गों की हालत खराब है। इस मांग को लेकर कई बार धरना-प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


यहां तक कि छात्रों ने सड़क पर धान की रोपाई कर विरोध जताया। फिर भी नगर की सड़कों को दुरुस्त कराने का कार्य शुरू नहीं किया गया। जिसको लेकर छात्रनेता 10 जुलाई को शास्त्री पार्क के समीप आमरण अनशन शुरू कर दिया। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं की गई तो बुधवार को नगर के विभिन्न हिस्सों में छात्रों ने नपा के खिलाफ अपने-अपने से विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार की सुबह आठ बजे बलिया-बैरिया मार्ग स्थित एनएच 31 को भृगु मंदिर के पास करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। जाम करने के बाद लोगों ने नपा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दिया। इस मौके पर एक टैंपो का शीशा भी फोड़ दिया गया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से जाम को समाप्त कराया।


वहीं आमरण अनशन स्थल पर पहुंचे ईओ संतोष कुमार मिश्र ने 15 दिनों के भीतर नगर की सभी सड़कों का टेंडर निकाल कर सड़कों का निर्माण कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर जूस पिलाकर अनशन तोड़वाया गया। इस मौके पर छात्रनेताओं ने कहा कि यह छात्रों की जीत है। जाम करने वालों में उपेंद्र सिंह मुकुंडी, रंजन कुमार सिंह, आलोक सिंह कुंवर, रणवीर सिंह, प्रवीण चौबे, ओंकार सिंह, अवनीश सिंह, रुपेश, रानू पाठक आदि मौजूद रहे। संचालन आलोक सिंह कुंवर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed