फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   sadak marammat ke liye jayenge highcourt

सड़क मरम्मत नहीं हुई तो जाएंगे हाईकोर्ट

Fri, 28 Oct 2016 08:08 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 28 Oct 2016 08:08 PM IST
विज्ञापन
sadak marammat ke liye jayenge highcourt
- फोटो : अमर उजाला
जनपद की जर्जर सड़कों की मरम्मत नहीं होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए संबंधित ठेकेदार और जिला प्रशासन जिम्मेदार है। मरम्मत नहीं होने से सड़कों की स्थिति काफी खराब होती जा रही है। शुक्रवार को वरिष्ठ समाजसेवी सुधांशु शेखर त्रिपाठी के नेतृत्व में नगरवासियों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को जिलाधिकारी गोविंदराजू एनएस से मिला तथा मांगों से संबंधित पत्रक सौंपा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि एक माह के भीतर जिले की प्रमुख सड़के नहीं बनी तो ठेकेदार और जिला प्रशासन के खिलाफ हाईकोर्ट में रिट दायर किया जाएगा। जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में जिक्र किया कि जनपद के ब्लाक सोहांव, गड़वार तथा हनुमानगंज का भ्रमण करने पश्चात यह देखा गया है कि समस्त सड़कें टूटी हुई है तथा सड़कों में केवल गड्ढे ही नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


इसका मूल कारण मानक के विपरीत सड़क का निर्माण होना है तथा निर्माण करने वाले विभाग की पूर्णतया लापरवाही स्पष्ट होती है। सड़कों की बात की जाय तो कारों से वसुदेवा, नरहीं तक का संपर्क मार्ग। नरहीं बैरिया से बभनौली, मिल्की, अंजोरपुर, थम्हनपुरा होते हुए सागरपाली तक का संपर्क मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग के सागरपाली, फेफना, नरहीं, बसंतपुर, सोबंथा, लक्ष्मणपुर, भरौली आदि जगहों पर सिर्फ गड्ढे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मापुर से पलीगरा, बीबीपुर होते हुए नसीरपुर कला तक का संपर्क मार्ग, गड़वार से जिगनी, पियरिया तक का संपर्क मार्ग, रतसर से गड़वार तक का संपर्क मार्ग, पंचखोरा से रतसर तक का संपर्क मार्ग, वायना से करनई तक का संपर्क मार्ग, सोहांव ब्लाक से ग्राम सोहांव तक का संपर्क मार्ग तथा गड़हा क्षेत्र की समस्त सड़कें। कपुरी से चेरूइया गंगहरा तक का संपर्क मार्ग गड्ढानुमा है। इन सड़कों पर गड्ढा होने के कारण आए दिन दुर्घटना होती रहती है। इस मौके पर संदीप उपाध्याय, पंकज सिंह, अभिषेक उपाध्याय, सर्वजीत सिंह यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed