फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   sadak hadse me 3 ki maut

सड़क हादसे में तीन की मौत एक रेफर

Wed, 08 Feb 2017 08:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Wed, 08 Feb 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
sadak hadse me 3 ki maut
demo pic - फोटो : अमर उजाला
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में जहां तीन युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर पेट्रोल पंप के समीप दो बाइक सवार युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


गड़वार थाना क्षेत्र के हजौली निवासी  सत्येंद्र कुमार उर्फ सोनी सिंह (36) पुत्र विजय बहादुर सिंह एवं संतोष कुमार उर्फ पिंटू सिंह (37) पुत्र स्व. सूबेदार सिंह दोनों बाइक से रसड़ा किसी मांगलिक कार्य से वापस अपने गांव आ रहे थे। अभी वे माधोपुर पेट्रोल टंकी के समीप पहुंचे ही थे कि किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद वाहन सहित चालक भागने मे सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, फेफना थाना क्षेत्र के सिंहपुर चट्टी के समीप दो कार की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।  जबकि एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।


शहर कोतवाली क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी विनोद कुमार (35) पुत्र स्व. सुरेश कुमार खरवार एवं शहर कोतवाली क्षेत्र के बनकटा निवासी सुशील कुमार (28) पुत्र स्व. अनिल कुमार दोनों कार में सवार होकर रसड़ा से अपने घर बलिया आ रहे थे। कि अभी सिंहपुर चट्टी के समीप पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही कार से  टक्कर हो गई। जिससे कार में सवार विनोद कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि सुशील को  चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed