फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rural sports talent will get more opportunities - Sports Minister

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेंगे अत्यधिक अवसर - खेल मंत्री

Sat, 09 Jan 2021 09:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Rural sports talent will get more opportunities - Sports Minister
नगर के वीर लोरयिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के अव्वल प्रतिभागियों को सम्मानित ? - फोटो : BALLIA
बलिया। ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को अत्यधिक अवसर प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है, ग्रामीण खिलाड़ियों को खेल उपकरण वितरित किए जा रहे हैं। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन भी किए जा रहे हैं। जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिल सके। खिलाड़ियों के लिए बेहतर स्टेडियम एवं छात्रावास विकसित किये जा रहे हैं। उक्त बातें मंडलीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कही। मंडलीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सूबे के खेल एवं कल्याण मंत्री ने पुरस्कृत करते हुए जोनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन

100 मीटर महिला वर्ग में मऊ की रानी यादव प्रथम, बलिया की काजल रजक द्वितीय, पुरुष वर्ग में मऊ के संगम साहनी प्रथम, आजमगढ़ के अल्ताफ जावेद द्वितीय एवं बलिया के हिमांशु राजभर तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर पुरुष वर्ग में मऊ के संगम साहनी प्रथम, बलिया के शशिकांत यादव द्वितीय एवं आजमगढ़ के करण तृतीय स्थान पर रहे। तीन किलोमीटर में महिला वर्ग में आजमगढ़ की किरण वर्मा प्रथम, मऊ की वसुंधरा द्वितीय एवं बलिया की रिंकू तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर पुरुष वर्ग में बलिया के सोनू पासवान प्रथम, मऊ के राकेश यादव द्वितीय एवं आजमगढ़ के अमित पटेल तृतीय स्थान पर रहे। चक्का फेंक महिला वर्ग में बलिया की साधना यादव प्रथम एवं मऊ साक्षी यादव द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

कुश्ती महिला वर्ग में आजमगढ़ की महिला पहलवानों का दबदबा रहा। सभी भार वर्गों में आजमगढ़ की महिलाओं ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। 43 किलोग्राम भार वर्ग में हर्षिता यादव प्रथम, 46 किलोग्राम सुगंधा पाल, 50 किलोग्राम मे विभा मौर्या, 52 किलोग्राम साबरमती एवं 56 किलोग्राम में संध्या पाल प्रथम स्थान पर रहीं। वहीं पुरुष कुश्ती में 50 किलोग्राम भार वर्ग में मऊ के किशन यादव, 54 किलोग्राम में आजमगढ़ के दीपांशु यादव, 58 किलोग्राम में आजमगढ़ के अभिषेक यादव, 63 किलोग्राम में बलिया के राहुल कुमार एवं 69 किलोग्राम भार वर्ग में आजमगढ़ के विजय शंकर यादव प्रथम स्थान पर रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
क्रीड़ाधिकारी और पवन राय को खेल मंत्री ने किया सम्मानित
बलिया। क्रीड़ाधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा एवं उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन के चेयरमैन पवन राय को खेल में उत्कृष्ठ सहयोग के लिए अंगवस्त्रम से सम्म्नित किया। निर्णायक की भूमिका निभाने वाले अक्षय कुमार राय, अरविंद सिंह, विनोद कुमार सिंह, विनय राय, अक्षयबर, मोहम्मद इरफान, कुंवर सिंह, कमल राय, मारुति नंदन राय, ओमप्रकाश यादव, चंद्रभानु सिंह, पंकज द्विवेदी, राजेश सिंह, अनूप राय, मृत्युंजय पाठक को खेल मंत्री ने सम्मानित किया। इसके पूर्व युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के तत्वावधान में आयोजित मंडलीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि क्रीड़ाधिकारी बलिया डॉ. अतुल सिन्हा ने किया। इस अवसर पर शिवशंकर सिंह, महेंद्र कुशवाहा, शिवम राय, विनय श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। आगंतुकों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन युवा कल्याण अधिकारी रामानुज यादव ने किया एवं संचालन नीरज राय ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed