{"_id":"6133b1318ebc3e2c206c1bc5","slug":"rural-areas-will-also-have-uninterrupted-power-supply-from-sunset-to-sunrise-ballia-news-vns6097354175","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में भी होगी सूर्यास्त से सूर्योदय तक निर्बाध बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में भी होगी सूर्यास्त से सूर्योदय तक निर्बाध बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
बलिया। अब ग्रामीण क्षेत्रों में सूर्यास्त से सूर्योदय के बीच निर्बाध बिजली की आपूर्ति होगी। इस बाबत ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है। इसको लेकर जिले में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में शाम के समय ही बिजली कटौती होने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकांत शर्मा ने दो दिनों पहले प्रदेश मुख्यालय पर बिजली विभाग की एक अहम बैठक की थी। इस दौरान एक ओर बिजली विभाग के आला अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की प्रगति और जन शिकायतें के निस्तारण की एक-एक कर समीक्षा की, तो वहीं दूसरी ओर ऊर्जा मंत्री ने बिजली विभाग के अधिकारियों को जनता की समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सूर्यास्त से सूर्योदय तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने का भी निर्देश दिया। ऊर्जामंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सिंचाई के लिए भी किसानों को बिजली आपूर्ति संबंधी समस्याएं नहीं होनी चाहिए। जहां ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायतें आ रही हैं, वहां प्राथमिकता पर उसे बदलकर आपूर्ति बहाल की जाए। यूपीपीसीएल चेयरमैन यह सुनिश्चित करें कि सभी उपभोक्ताओं को सही बिल समय पर मिले। इसमें लापरवाही करने वाले डिस्कॉम की जवाबदेही भी तय की जाए। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति से खासकर किसानों को काफी राहत मिलेगी। इसके बाद ऊर्जा मंत्री ने ट्विट करके बताया भी ग्रामीण क्षेत्रों में सूर्यास्त से सूर्योदय निर्बाध बिजली की आपूर्ति करने का कार्य किया जाए। इसको लेकर जिले में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लि. की ओर से जिले के अधिकारियों से सभी सब स्टेशनों की क्षमता, ट्रांसफार्मरों की स्थिति आदि का ब्योरा मांगा गया है। विद्युत विभाग के अधिकारी पूरा ब्योरा विभाग के मुख्यालय को भेजने की तैयारी में हैं।
शासन की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में सूर्यास्त से सूर्योदय के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति करने का निर्देश दिया है। इसको लेकर उपकेंद्रों की स्थिति, क्षमता आदि का ब्योरा तैयार कर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम को भेजा जाएगा। - आरके जैन, अधीक्षण अभियंता, विद्युत, बलिया