{"_id":"6154997f8ebc3ef8d7271245","slug":"runners-jammed-for-an-hour-at-td-college-intersection-ballia-news-vns6144450120","type":"story","status":"publish","title_hn":"धावकों ने टीडी कॉलेज चौराहे पर एक घंटे तक किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धावकों ने टीडी कॉलेज चौराहे पर एक घंटे तक किया जाम
विज्ञापन
वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर से जल निकासी की मांग को लेकर टीडी कालेज चौराहा के सामने धरने प
- फोटो : BALLIA
बलिया। नगर के टीडी कॉलेज चौराहे पर सेना में भर्ती होने के लिए दौड़ने वाले नौजवानों ने बुधवार की सुबह करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट एवं सीओ सिटी के स्टेडियम से शीघ्र पानी निकलवाने के आश्वासन पर जाम समाप्त किया। सड़क जाम होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
नगर पालिका की उदासीनता के कारण कई माह से वीर लोरिक स्पोर्टस स्टेडियम में बरसात व नाले का पानी लगा हुआ है। जिसके कारण जनपद के धावकों ने इन दिनों ओवरब्रिज को ही स्टेडियम बना लिया है। धावकों ने जिलाधिकारी को पत्रक देने के बाद एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन उनके ज्ञापन पर प्रशासन की ओर से कोई विचार नहीं किया गया। जिसको लेकर बुधवार की सुबह वीर लोरिक स्टेडियम गेट से सैकड़ों की संख्या में जुटे धावकों ने जुलूस निकाला और कुंवर सिंह चौराहा, विकास भवन, डीएम आवास होते हुए टीडी कॉलेज चौराहे पर पहुंच कर सड़क चक्का जाम कर दिया।
धावकों ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि वीर लोरिक स्टेडियम में पानी लगने से परेशानी हो रही है और अभ्यास भी नहीं हो पा रहा है। जलभराव होने के कारण हम सभी खिलाड़ी खेलकूद और प्रशिक्षण लेने में असमर्थ हो गए। ग्राउंड में सड़ा पानी होने के कारण संक्रामक रोगों की संभावना बढ़ गई है। तत्काल स्टेडियम से गंदा पानी निकालने की व्यवस्था की जाए। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार ने धावकों को आश्वासन दिया कि जल्द ही स्टेडियम में हुए जलभराव की समस्या का समाधान किया जाएगा।