फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Run the Communicable Disease Control Campaign by July 31

संचारी रोग नियंत्रण अभियान 31 जुलाई तक चलाएं

Sat, 06 Jul 2019 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Run the Communicable Disease Control Campaign by July 31
संचारी रोग को लेकर डीएम ने ली अधिकारियों की बैठक। - फोटो : BALLIA
बलिया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक मनाए जाने के संबंध में जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी विभाग के अधिकारियों से संचारी रोग अभियान चलाए जाने के संबंध में बारी बारी से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बुखार होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाएं और सामान्य पानी की पट्टी सिर हाथ पाव एवं पेट पर रखे, बुखार के समय पानी एवं अन्य तरल पदार्थों जैसे नारियल पानी, शिकंजी, ताजे फलों का रस इत्यादि का अधिक सेवन करें, हल्के सूती वस्त्र पहने तथा कमरे को ठंडा रखे, झोलाछाप चिकित्सकों से बचे एवं बिना चिकित्सक की सलाह के अनावश्यक औषधियों का सेवन न करें।
विज्ञापन

संचारी रोग जैसे डेंगू एवं चिकनगुनिया दिन में करता है एवं कृत्रिम रूप से इकट्ठा हुए पानी में पनपता है। मलेरिया शाम से लेकर सुबह तक काटता है एवं साफ ठहरे हुए पानी में पनपता है। जापानी बुखार एवं मलेरिया रात में काटता है एवं रुके हुए दूषित गंदे पानी में पनपता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने कार्यालय को साफ सुथरा रखें। निर्देश दिया कि अपना रिपोर्ट और दो फोटोग्राफर के साथ जिला मलेरिया कार्यालय में उपलब्ध करायें और जिनका रिपोर्ट अभी तक जमा नहीं है। तत्काल जमा कर दें। सीएमओ को निदेश दिया कि जिला अस्पताल में साफ सफाई पर बल दिया जाए। अस्पताल से 100 मीटर की दूरी पर जहां सूअर पालन चल रहा है वहां से इसे तत्काल दूसरी जगह शिफ्ट कराने का निर्देश दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक को सख्त निर्देश दिया कि जनपद के सभी विद्यालयों पर साफ सफाई का अभियान चलाकर बच्चों को प्रेरित किया जाए। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टरों को कड़ाई से अनुपालन किया जाए। इस अवसर पर सीएमओ, उप कृषि निदेशक इंद्राज, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला चकबंदी अधिकारी, जिला पशुपालन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed