फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rs 53.96 lakh recovered from a passenger in the train

Ballia News: ट्रेन में यात्री के पास से 53.96 लाख रुपये बरामद

Tue, 05 Aug 2025 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Rs 53.96 lakh recovered from a passenger in the train
बलिया। रेलवे स्टेशन पर सोमवार को चेकिंग के दौरान जीआरपी ने 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन की जनरल बोगी में एक यात्री मोहम्मद मुस्तफा के बैग से 53,96,500 रुपये बरामद किए। कागजात न मिलने पर जीआरपी ने रुपये कब्जे में और आरोपी को हिरासत में ले लिया। आयकर उपनिदेशक (जांच), यूनिट-2 वाराणसी को इसकी जानकारी दे दी गई। इससे पहले 22 जुलाई को साबरमती-दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन के ए-2 कोच में एक यात्री के पास से 1.80 करोड़ रुपये बरामद हुए थे।
विज्ञापन


थाना प्रभारी विवेकानंद ने बताया कि सुबह प्लेटफाॅर्म दो पर डाउन स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन में तलाशी के दौरान जनरल बोगी में एक यात्री बैग पर बैठा था। आशंका होने पर उससे पूछताछ की गई। उसने अपना नाम मोहम्मद मुस्तफा निवासी कोटिया वार्ड नं. 9, थाना खजौनी, जिला मधुबनी, बिहार बताया। बैग खोलने पर पांच-पांच सौ रुपये के नोटों की गड्डी दिखी। मोहम्मद मुस्तफा ने बताया कि बैग में 53,96,500 रुपये हैं। बताया कि उसे रुपये दिल्ली से मधुबनी बिहार लेकर जाना है। हालांकि वह रुपयों से जुड़े कागजात नहीं दिखा पाया। इस पर उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया। थानाप्रभारी ने बताया ये रुपये हवाला या बिहार में चुनाव के दौरान इस्तेमाल करने के लिए ले जाए जाने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed