फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rs 44.99 lakh recovered from train passenger in Ballia

Ballia News: बलिया में ट्रेन यात्री के पास से 44.99 लाख बरामद

Sun, 16 Feb 2025 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Rs 44.99 lakh recovered from train passenger in Ballia
बलिया। रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन (15050) से जीआरपी ने एक यात्री के पास से 44,99,300 रुपये बरामद किए। कागजात न दिखाने पर इसे कब्जे में ले लिया। सूचना पर पहुंची आयकर की टीम ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

स्टेशन परिसर और आने जाने वाली ट्रेनों की चेकिंग के दौरान थानाध्यक्ष विवेकानंद प्लेटफाॅर्म दो पर मौजूद थे। पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन आने वाली थी। फुटब्रिज के पास एक संदिग्ध व्यक्ति पिट्ठू बैग लेकर ट्रेन में बैठने जा रहा था। बैग चेकिंग के दौरान उसमें 44,99,300 रुपये मिले। उसने अपना नाम अमित कुमार शर्मा निवासी मोहल्ला माखनपुर थाना गुलजार बाग जिला पटना बिहार बताया। पूछताछ के दौरान बताया कि वह व्यापारी है। पार्टी के पास से वसूली कर पैसा लेकर पटना ले जा रहा था। रुपये के संबंध में कागजात मांगे जाने पर प्रस्तुत नहीं कर सका। संतोषजनक जवाब न देने पर रुपये कब्जे में ले लिए गए। सूचना पर आयकर उपनिदेशक (जांच) यूनिट-2 वाराणसी की टीम ने मौके पर पहुंचकर बरामद धनराशि को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed