फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rs 1.80 crore recovered during checking in Sabarmati Express

Ballia : साबरमती एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान 1.80 करोड़ रुपये बरामद, यूपी से बिहार पहुंचाने जा रहा था आरोपी

Wed, 23 Jul 2025 05:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 23 Jul 2025 05:54 AM IST
सार

इस मामले में आरोपी ओमप्रकाश चौधरी निवासी जिला सारण को गिरफ्तार किया गया। बरामद रुपये का कोई कागजात न मिलने के कारण जीआरपी इसे हवाला का पैसा मानकर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Rs 1.80 crore recovered during checking in Sabarmati Express
बरामद रुपया... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को साबरमती दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन में चेंकिग के दौरान जीआरपी ने 1.80 करोड़ रुपये बरामद किए। इस मामले में आरोपी ओमप्रकाश चौधरी निवासी जिला सारण को गिरफ्तार किया गया। बरामद रुपये का कोई कागजात न मिलने के कारण जीआरपी इसे हवाला का पैसा मानकर जांच में जुटी है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष विवेकानंद ट्रेनों में सामान की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान 19165 साबरमती दरभंगा एक्सप्रेस के ए-2 कोच सीट नंबर-44 पर यात्रा कर रहा व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में स्लेटी कलर के दो ट्राॅली बैग लेकर बैठा मिला। शंका होने पर पूछताछ की गई तो अपना नाम ओमप्रकाश चौधरी निवासी जिला सारण बिहार बताया।
विज्ञापन


ट्राॅली बैग की जांच के दौरान उसमें रुपयों की गड्डी मिली। उन्होंने पैसे के बारे में पूछताछ की तो बताया कि कुल 1.80 करोड़ रुपये हैं। हमको झांसी से छपरा तक लेकर जाना है। रुपये के संबंध में कागजात मांगे जाने पर प्रस्तुत नहीं कर सका, न ही कोई संतोष जनक जवाब दिया। थाना प्रभारी विवेकानंद ने बताया कि ओमप्रकाश से पूछताछ के बाद आयकर उपनिदेशक (जांच), यूनिट-2 वाराणसी को अवगत कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed