फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   RPF returned two lakh goods including cash

आरपीएफ ने लौटाया नगदी समेत दो लाख का सामान

Thu, 16 Dec 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
RPF returned two lakh goods including cash
बलिया। बलिया-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन की बोगी में मिला लावारिस बैग को आरपीएफ की टीम ने बृहस्पतिवार को उसके मालिक को लौटा दिया। बैग में 80 हजार रुपये नगद के साथ ही लगभग 1.20 लाख का सामान भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बलिया एके सिंह के साथ अन्य पुलिसकर्मी ने गस्त एवं निगरानी के दौरान बलिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर गाड़ी बलिया-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन की कोच संख्या एस-फोर की सीट नंबर-59 पर काले रंग का पिट्ठू बैग लावारिस हालत में देखा। कोच में कोई भी यात्री मौजूद नहीं था। प्लेटफार्म पर बैठे यात्रियों से पूछताछ की गई तो किसी ने अपना नहीं बताया। बैग को खोलकर देखा गया तो उसमें एक मोबाइल फोन बंद मिला। एक पासपोर्ट जिस पर अनुज गुप्ता का नाम अंकित था। एक रेलवे का ई टिकट जिसका पीएनआर नंबर 2660482063 जो आनंद बिहार से बलिया तक था। ई टिकट अंकित मोबाइल नंबर संपर्क कर यात्री को उसके बैग के बारे में बताया गया। इस पर यात्री ने अपना बैग ट्रेन में भूलवश छूट जाने की बात कही। बताया कि वह इराक में रहकर नौकरी करता है। बलिया बुलाकर अनुज गुप्ता पुत्र पन्नालाल गुप्ता ग्राम बस्ती बुजुर्ग थाना सिकंदरपुर को बैग सौंप दिया गया। उसमें 1200 यूएस डालर, पासपोर्ट, पुरानी कपड़े, काजू , चश्मा अन्य सामान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed