फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Road Safety Week: Information about traffic rules given by campaign

सड़क सुरक्षा सप्ताह: अभियान चलाकर दी ट्रैफिक नियमों की जानकारी

Thu, 25 Jun 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Road Safety Week: Information about traffic rules given by campaign
बलिया। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त तत्वाधान में बृहस्पतिवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत संयुक्त अभियान नगर के कुंवर सिंह चौराहा पर चलाया गया। इस दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने आदि के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने हेलमेट ना लगाने वालों का चालान काटा और दोबारा ऐसा न करने की हिदायत दी। जबकि परिवहन विभाग की ओर से वाहनों का प्रदूषण प्रमाण पत्र चेक किया गया। जिन वाहनों के प्रदूषण प्रमाण पत्र वैध नहीं पाए गए, उनका चालान काटा गया। वहीं इस मौके पर उपस्थित कर अधिकारी आरपी गौतम ने लोगों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। आरआई आरटीओ राज भूषण चौधरी ने कहा कि हेलमेट व सीट बेल्ट पहनकर वाहन चलाने से जीवन सुरक्षित रहता है। टीएसआई सुरेश चंद्र द्विवेदी ने लोगों से सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन की अपील की। इसके उपरांत आरआई आरटीओ राज भूषण चौधरी ने मोटर चालक की ट्रेनिंग देने वाले स्कूलों का निरीक्षण किया और जरूरी दिशा निर्देश दिये। कार्यक्रम में परिवहन विभाग की ओर से सिपाही दारा सिंह, राधेश्याम दूबे के अलावा यातायात पुलिस के आशीष कुमार, हवलदार सुरेश कुमार सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed