बलिया। राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में गांधी जयंती पर विशेष सड़क सुरक्षा अभियान विषयक पोस्टर कला प्रतियोगिता कराई गई। नोडल अधिकारी डॉ. इफ़्तेख़ार खान ने बताया कि विभिन्न विद्यालयों के लगभग 80 छात्रों ने प्रतिभाग किया।
शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज बलिया के प्रधानाचार्य शशि प्रकाश राय ने किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य जनमानस में जागरूकता लाने तथा प्रदेश में सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए के लिए किया जा रहा है। बच्चों ने अपने पोस्टर के माध्यम से चित्र के साथ संदेश लिख कर एक से बढ़कर एक कलाकृतियों का निर्माण किया। राजकीय इंटर कॉलेज बलिया, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बलिया, राजकीय उमा विद्यालय विशुकिया, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चितबड़ागांव, राजकीय उमा विद्यालय रजौली, होली क्रॉस स्कूल, सनबीम स्कूल अगरसंडा, ज्ञान कुंज एकेडमी बंशीबाजार, टाउन इंटर कॉलेज, कुंवर सिंह इंटर कॉलेज, गुलाब देवी बालिका इंटर कॉलेज, मर्चेंट इंटर कॉलेज चितबड़ागांव, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज संदवापुर, श्री सुदेश बाबा इंटर कॉलेज रानीगंज बैरिया के छात्रों ने प्रतिभाग किया। दीपक कुमार राय, आरिफ इकबाल, मंजू, लालजी सिंह यादव, डॉ. इशरत शाहीन, अनिल चौरसिया, अनन्या पांडेय, कंचन सिंह, निशु यादव, डॉ. मोहम्मद नूरउल हक, सत्येंद्र कुमार यादव, कुमारी सुनीता, स्मिता सिन्हा आदि रहे।