{"_id":"627616f4e80409659066a7b5","slug":"road-accident-in-ballia-two-youths-died-and-one-injured-after-head-on-collision-of-bikes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलिया में सड़क हादसा: बाइकों की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर में दो युवकों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में सड़क हादसा: बाइकों की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर में दो युवकों की मौत, एक घायल
Sat, 07 May 2022 12:21 PM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 07 May 2022 12:21 PM IST
सार
बलिया के जनेश्वर मिश्र पुल पर दो बाइको की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। एक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
हादसे में घायल युवक का चल रहा इलाज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया के जनेश्वर मिश्र पुल पर शनिवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक दोनों युवकों के शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अमित कुमार राय (19) पुत्र अशोक राय और आशीष राय (20) पुत्र विनोद राय सेमरी बक्सर बिहार निवासी थे। दोनों रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत हड़िया ग्राम अपने मामा के यहां आए थे। शनिवार सुबह सेमरी बक्सर अपने घर लौट रहे थे। जनेश्वर पुल पर उनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। जिस बाइक से टक्कर हुई उस पर केवल चालक ही था।
विज्ञापन
हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को जिला अस्पताल ले जा रही थी। रास्ते में ही दो की मौत हो गई। पुलिस ने आशीष राय को भर्ती कराया है। उसका इलाज चल रहा है। अमित कुमार (19) पुत्र अशोक राय और एक अन्य की मौत हुई है। दूसरे शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन