फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Road Accident in Ballia two peope killed after Drunken car riders trampled them

Road Accident in Ballia: नशे में धुत कार सवारों ने चार को रौंदा, दो की मौत, ग्रामीणों ने की तोड़फोड़

Sat, 20 Aug 2022 05:00 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 20 Aug 2022 05:00 PM IST
सार

बलिया  के बेल्थरारोड मार्ग के बंशी बाजार चट्टी पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार ने चार राहगीरों को रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Road Accident in Ballia two peope killed after Drunken car riders trampled them
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बलिया जिले के बेल्थरारोड मार्ग के बंशी बाजार चट्टी पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार ने चार राहगीरों को रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोगों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नशे में धुत चालक फिल्मी स्टाइल में कार चला रहा था। जो भी सामने आया उसे कुचलता हुआ आगे बढ़ कर ट्रैक्टर से टकरा कर रुक गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने कार को क्षतिग्रस्त करने के साथ ही गाड़ी को फूंकने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने समझा-बुझाकर किसी तरह मामला शांत कराया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार कार बेल्थरारोड से सिकन्दरपुर की तरफ आ रही थी। कार जैसे ही बंशी बाजार चट्टी के समीप पहुंची सड़क की पटरी पर पैदल ही अपने गांव जा रहे चन्द्रप्रकाश सिंह उर्फ चांदसी डॉक्टर (55) निवासी ग्राम जमालपुर, मदन सिंह (50) निवासी जमालपुर, अखिलेश शर्मा (28) निवासी ग्राम हड़सर व प्रेमचन्द टेलर (35) को कुचलते हुए आगे जा एक ट्रैक्टर से टकरा गई।
विज्ञापन


कार छोड़कर भागा चालक
घटनास्थल पर घायलों में चीख पुकार मच गई। इस दौरान चालक कार को छोड़ कर भाग गया। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अखिलेश कुमार सिंह ने थाना प्रभारी सिकन्दरपुर को सूचना दी। साथ ही एम्बुलेंस बुला कर सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर द्वारा सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जमालपुर गांव निवासी चंद्रप्रकाश सिंह और मदन सिंह की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।

इस दौरान मौके जमा भीड़ ने कार को जलाने का प्रयास किया, जिसे थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने समझा-बुझाकर कर शांत कराया। कार को अपने कब्जे में लेकर पुलिस स्थानीय थाने पर ले आई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed