फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rio sailed BSA, have been awarded

रियो रवाना हुए बीएसए, िकया गया सम्मानित

Sat, 06 Aug 2016 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया Updated Sat, 06 Aug 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
Rio sailed BSA, have been awarded
बीएसए राकेश सिंह को सम्मानित करते राष्ट्र नायक चंद्रशेखर मैराथन समिति के सदस्य और शिक्षक।
 रियो ओलंपिक 2016 में  सरकार की ओर से भेजी जा रही टीम में शामिल जिला बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. राकेश सिंह के सम्मान में राष्ट्र नायक चंद्रशेखर मैराथन समिति द्वारा शनिवार को तहसीली स्कूल परिसर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बता दें कि खोखो संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह रियो में खोखा फेडरेशन आफ इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन



 जिसमें समिति के सदस्यों ने फूल मालाओं से बीएसए को लाद दिया।  डॉ. सिंह ने कहा कि बलिया के उर्वरा तथा ऊर्जावान मिट्टी ने उन्हें वह आत्मबल दिया है, जिसकी बदौलत वे रियो में भाग लेने जा रहे हैं।  राष्ट्रनायक चंद्रशेखर मैराथन समिति व बेसिक शिक्षा बलिया परिवार द्वारा मिलने वाले सम्मान व स्नेह को वे आजीवन याद रखेंगे। समिति के सचिव उपेंद्र सिंह ने कहा कि बीएसए डा. सिंह का खेलों के प्रति अद्वितीय समर्पण ही उन्हें रियो जैसे महाकुंभ ओलंपिक तक ले जा रहा है। शनिवार की शाम को डा. राकेश मुंबई के लिए रवाना हुए जहां से वे रियो जाएंगे।
विज्ञापन



इस मौके पर प्रवीण  तिवारी, शमीर शर्मा, अजय पांडेय, अखिलेश सिंह, सुधीर कुमार सिंह, रणजीत  सिंह मंटू, परमात्मानंद यादव, अनुराग श्रीवास्तव, सेतुनाथ सिंह, भोला, अमित  सिंह आदि  उपस्थित रहे। संचालन प्रवीण यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed