फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Revenue inspector and accountant suspended due to pending inheritance case

Ballia News: वरासत का मामला लंबित होने पर राजस्व निरीक्षक और लेखपाल निलंबित

Sun, 08 Feb 2026 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Revenue inspector and accountant suspended due to pending inheritance case
सिकंदरपुर/बैरिया। तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने वरासत के मामले को बेवजह लंबित रखने के मामले में सख्त रुख अपनाया। कानूनगो रामपूजन राम और लेखपाल संतोष पासवान को निलंबित करने के आदेश दिए। एसडीएम सुनील कुमार ने तत्काल दोनों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की। तहसीलदार सिकंदरपुर को जांच अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन

पहराजपुर क्षेत्र में वरासत के लिए नवंबर में आवेदन किया गया था, लेकिन दो महीने बीत जाने के बावजूद अब तक वरासत नहीं की गई। पहराजपुर गांव निवासी रंजू यादव ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि संबंधित हल्का लेखपाल की ओर से काफी समय से वरासत की कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की कि जब तहसील स्तर पर वरासत के मामले ऑनलाइन शून्य दर्शाए जा रहे हैं, तो फिर यह प्रकरण अब तक लंबित क्यों है। इसके बाद उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समाधान दिवस के दौरान राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, अवैध कब्जा, वरासत, बैनामा एवं भूमि विवाद से संबंधित बड़ी संख्या में शिकायतें प्राप्त हुईं। कुल 167 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 12 मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। कस्बे में गड़ही पर हो रहे अतिक्रमण को रोकने के निर्देश लेखपाल एवं अधिशासी अधिकारी को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैरिया में उप जिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह के अध्यक्षता में सुनवाई हुई। 24 मामलों में से 12 मामले राजस्व विभाग के थे। दो का मौके पर निपटारा हुआ। कोटवा निवासी नितेश कुमार सिंह, कोटवा निवासी बृजबिहारी सिंह,सियाराहिया निवासी हरिद्वार, बैरिया निवासी विजय कुमार ने भूमि विवाद का मामला प्रस्तुत किया। बदामी देवी पत्नी विश्वनाथ बैरिया ने अपना मकान किराएदारों से खाली करने की गुहार लगाई। सोनबरसा निवासी शंकर तुरहा ने आम रास्ता को अवरुद्ध करने के संदर्भ में शिकाय की।


-----------------
वरासत और अतिक्रमण पर चेतावनी

जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण या वरासत के मामले तीन माह से अधिक समय तक लंबित पाए गए तो संबंधित कर्मियों के विरुद्ध निलंबन व प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई की जाएगी। खतौनी में नाम या रकबा गलत होने की शिकायत पर जनता को परेशान न किया जाए। आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों का भी समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।



-------------------
तहसील परिसर का किया औचक निरीक्षण

संपूर्ण समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी ने तहसील प्रांगण का औचक निरीक्षण किया। तहसील में व्याप्त गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। आवासीय परिषद की रंगाई-पुताई, साफ-सफाई कराने, अधिवक्ताओं की मांग पर उपनिबंधन कार्यालय को उपकोषागार में अस्थायी रूप से स्थानांतरित करने तथा कैंटीन में संचालित चकबंदी न्यायालय को अन्य स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए। साथ ही तहसील में स्थित बंदीगृह के आसपास अवैध कब्जे हटाने के निर्देश भी दिए। उपजिलाधिकारी न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय तथा नायब तहसीलदार न्यायालय में लंबित पत्रावलियों की गहन जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed