फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Revenue Increases Evenly

शुरु हुई जांच तो राजस्व में भी बेतहाशा बढ़ोतरी

Sat, 24 Jun 2017 11:23 PM IST
ballia
ballia Updated Sat, 24 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Revenue Increases Evenly
2000 rupees
बलिया। प्रांतीय सीमा भरौली में स्थित गंगा पुल को बंद दिखाकर वनकर्मियों की ओर से किए गए करोड़ों के गोलमाल की जांच शुरु होते ही राजस्व में बढ़ोतरी होने लगी है। वन संरक्षक के आने की भनक लगने पर अचानक पांच गुना अधिक वाहनों से जुर्माना वसूल किया गया। एक बार फिर अमर उजाला की आशंका सच साबित हुई कि प्रांतीय सीमा पर अभी रोजाना हजारों के राजस्व का गोलमाल  किया जा रहा है।
विज्ञापन



दो दिन पहले प्रांतीय सीमा पर हुए करोड़ों के गोलमाल की जांच को आजमगढ़ के वन संरक्षक आरसी झा जिले में धमके तो वन विभाग में खलबली मच गई। आलम यह रहा कि प्रांतीय सीमा भरौली पर भी वन संरक्षक धमक सकते हैं इसे देखते हुए वनकर्मी भी सतर्क रहे। वन संरक्षक तो भरौली नहीं गए लेकिन इस दिन 60 वाहनों से बतौर जुर्माना करीब 64 हजार की वसूली की गई।
विज्ञापन



हैरानी की बात है कि अमर उजाला के करोड़ों के गोलमाल का खुलासा करने के बाद डीएफओ की ओर से चार सदस्यीय मोबाइल टीम की तैनाती 27 मई को की गई। हालांकि तीन चार दिन बाद ही अमर उजाला की ओर से राजस्व गोलमाल के जारी रहने का खुलासा करने तथा राज्यमंत्री के निर्देश पर डीएफओ ने रेंजर समेत तीन वनकर्मियों को हटाते हुए दूसरे रेंजर को जिम्मेदारी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



नए रेंजर की ओर से लगातार यह बताया गया कि प्रतिदिन 15 से 20 वाहनों से 22 हजार की वसूली की जा रही है जबकि अमर उजाला लगातार आशंका जताता रहा कि ‘खेल’ बदस्तूर जारी है। यह सच भी तब सामने आ गया जब जिले में वन विभाग के आला अफसर करोड़ों के गोलमाल को जिले में पहुंचे। आलम यह रहा कि इस दिन कुल 60 वाहनों से जुर्माना वसूल हुआ।

ग्रामीणों की मानें तो प्रतिदिन 150 से अधिक वाहन लाल बालू लेकर बिहार की ओर से आते हैं। हालांकि रेंजर पीएन राय ने बताया कि प्रांतीय सीमा पर वाहनों की संख्या घटती-बढ़ती रहती है और 50-60 वाहनों से जुर्माना की वसूली की गई है।


प्रांतीय सीमा पर किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतने का निर्देश दिया गया है। इस मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पूर्व के मामले की जांच भी चल रही है।
= राम अवतार सिंह, डीएफओ, बलिया
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed