{"_id":"6ae77e5423be1004550912e7","slug":"retired-anm-arrested-in-connection-with-maternal-death-delivery-room-sealed-ballia-news-c-190-1-ana1001-176352-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: प्रसूता की मौत में अवकाश प्राप्त एएनएम गिरफ्तार, प्रसव कक्ष सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: प्रसूता की मौत में अवकाश प्राप्त एएनएम गिरफ्तार, प्रसव कक्ष सील
विज्ञापन
बैरिया कस्बा के बीबी टोला में प्रसव के दौरान हुई प्रसुता की मौत के बाद कार्रवाई करती स्वास्थ्य
बैरिया। बीबी टोला में अवकाश प्राप्त एएनएम के आवास पर प्रसव के बाद प्रसूता की मौत के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी एएनएम लक्ष्मी देवी को गिरफ्तार कर लिया।
सोनबरसा अस्पताल के चिकित्सकों की मौजूदगी में पुलिस ने उस कमरे को सील कर दिया, जहां प्रसव कराया गया था। रेवती थाना क्षेत्र के मुनि छपरा निवासी सबीना खातून को पहली बार प्रसव के लिए बीबी टोला स्थित अवकाश प्राप्त एएनएम लक्ष्मी देवी के आवास पर लाया गया था।
वहां प्रसव के बाद प्रसूता की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के पति नसीम मंसूरी ने बैरिया थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने शनिवार को संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन
मामले की जांच के बाद रविवार को आरोपी अवकाश प्राप्त एएनएम को गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम की मौजूदगी में पुलिस ने प्रसव वाले कमरे को सील कर दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभय नारायण राय ने बताया कि संबंधित महिला अवकाश प्राप्त एएनएम है। उसके आवास में किरायेदार भी रहते हैं। आवास के एक कमरे में प्रसव कराया जाता था। उसी कमरे को सील किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। संवाद