फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Resolved to ensure accessible and speedy justice for litigants through Bar-Bench coordination.

Ballia News: बार-बेंच के समन्वय से वादकारियों को सुलभ व त्वरित न्याय दिलाने का लिया संकल्प

Thu, 06 Aug 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Resolved to ensure accessible and speedy justice for litigants through Bar-Bench coordination.
रसड़ा तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते अतिथि। संवाद
रसड़ा (बलिया)। तहसील के अधिवक्ता बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को हुआ। समारोह में बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखते हुए वादकारियों को सुलभ, निष्पक्ष और त्वरित न्याय दिलाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और न्यायपालिका के साथ उनके बेहतर तालमेल से न्याय व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनती है। समारोह के मुख्य अतिथि सिविल जज अरुण कुमार पांडेय तथा विशिष्ट अतिथि ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकारी आशुतोष कुमार सिंह रहे। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं का दायित्व केवल मुकदमों की पैरवी तक सीमित नहीं है, बल्कि न्यायपालिका की गरिमा, विधि के शासन और संविधान के मूल्यों की रक्षा करना भी उनकी जिम्मेदारी है। शपथ ग्रहण करने वालों में अध्यक्ष राम शब्द यादव, महासचिव भुवनेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामायण यादव, पुस्तकालय सचिव अनीश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष चंदन कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष रविकांत शर्मा, संयुक्त सचिव जावेद अख्तर तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन


कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गुड़िया रानी, राम प्रकाश यादव और सुशीला चौहान ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने संगठन की एकजुटता बनाए रखते हुए अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा तथा न्यायिक व्यवस्था को और सशक्त बनाने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद सिंह, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, शैलेश सिंह, सुनील चौरसिया, संजय तिवारी, गिरीश नारायण सिंह, शिशिर श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रिमिनल बार रिवेन्यू बार के अध्यक्ष देवेंद्र मिश्र ने की, जबकि संचालन पूर्व अध्यक्ष द्वारिका सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed