फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Relief raging on discrimination in Czech leader

राहत चेक में भेदभाव पर भड़के भाजपा नेता

Tue, 09 Jun 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 09 Jun 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Relief raging on discrimination in Czech leader
जनपद के विभिन्न ब्लाकों में किसानों को भेदभावपूर्ण तरीके से सूखा राहत चेक दिए जाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में पहुंचे भाजपाइयों ने बगैर भेदभाव के किसानों को राहत सहायता चेक वितरित करने के साथ ही अन्य सुविधाएं दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


इस मौके पर फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी ने कहा कि ओलावृष्टि एवं बारिश से बर्बाद हुए फसलों के राहत सहायता चेक वितरण में सत्ता पक्ष के नेताओं के इशारे पर जिले के किसानों से भेदभाव किया जा रहा है। जो लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है। जबकि प्रधानमंत्री द्वारा 33 फीसदी नुकसान वाले किसानों को भी सहायता प्रदान करने की बात कही जा चुकी है।
विज्ञापन


कहा कि प्रदेश के सरकार की लचर व्यवस्था के कारण गेहूं खरीद के मानक में भी शिथिलता बरतने के साथ ही गेहूं क्रय केंद्र बंद कर दिया गया है। इसको लेकर किसानों में काफी नाराजगी है। जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि किसानों के नुकसान फसलों के सर्वे में भी सर्वे टीम द्वारा मनमानी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित रूप से जमकर बिजली कटौती की जा रही है। ट्रांसफार्मर जलने और बिजली खराबी आम बात हो गई है। बिजली र्दु्व्यवस्था के कारण जनता को पानी जैसे मूलभूत सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है।  कहा कि जले में हत्या, लूट, बलात्कार एवं चोरी और छिनैती की घटनाओं में आए दिन इजाफा हो रहा है।


पुलिस प्रशासन किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर पा रहा है। अपराधियों के खुलेआम घूमने और घटनाओं के अंजाम देने से आमजन भयग्रस्त है। इस मौके पर विनोद शंकर दुबे, सुरेंदं्र सिंह, प्रमिला गुप्ता, मनोज तिवारी, सुनीता श्रीवास्तव, प्रदीप, भूपेंद्र सिंह, अनूप चौबे, आनंद स्वरूप शुक्ल, अंजनी राय, कमलेश पांडेय, माया शंकर राय आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed