फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Relief from lukewarm sunlight, melting in the evening

गुनगुनी धूप से मिली राहत, शाम को गलन

Fri, 12 Jan 2018 10:47 PM IST
ballia
ballia Updated Fri, 12 Jan 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
Relief from lukewarm sunlight, melting in the evening
रेलवे स्टेशन परिसर में धूप का लुत्फ उठाती महिला यात्री। - फोटो : अमर उजाला
कड़ाके की पड़ रही ठंड और गलन से जनपदवासियों को शुक्रवार को कुछ राहत मिली। सुबह से खिली धूप लोगों को खूब अच्छी लगी। दिनभर लोग छतों पर डटे रहे। जबकि बाहर भी लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। आसमान में बादल होने से कोहरा तो नहीं रहा, लेकिन ठंड से लोग लोग परेशान रहे। धूप खिलने से अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

जनपद में शुक्रवार को सुबह कोहरा नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन गलन में कमी नहीं आयी। सुबह करीब 10 बजे सुर्य के दर्शन हुए तो लोगों के चेहरे भी खिल उठे। धूप में बैठकर लोगों ने गर्मी का अहसास किया। दोपहर दो बजे के बाद सर्द हवाएं चलने से गलन बढ़ गई और लोगों की कंपकंपी छूटी। शहर के चौक-चौराहों पर शाम में अलाव तापकर गरीब-असहाय ठंड से निजात पाने की कोशिश में लगे रहे।
विज्ञापन


गुरुवार को न्यूनतम तापमान जहां 5 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था, वहीं शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड और कोहरे का असर रेलों के परिचालन पर भी पड़ रहा है। स्वतंत्रतंत्रा सेेनानी, सरयू यमूना एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें घंटों विलंब से चलते हुए बलिया स्टेशन पर पहुंची। ट्रेनों के के विलंबित होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालगंज संवाददाता के अनुसार, दोकटी थाना क्षेत्र के दोकटी गांव निवासी विश्वनाथ सिंह (60) की ठंड लगने से मौत हो गई। परिजनों की मानें तो शुक्रवार की सुबह वह शौचालय में गये थे कि दरवाजे पर ही गिरकर बेहोश हो गए। परिजनों ने उन्हें सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहाँ चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों की माने तो विश्वनाथ की मौत ठंड लगने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed