{"_id":"5a4a7a5f4f1c1b4a018b50d6","slug":"relaxation-in-the-day-melting-in-the-evening","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में राहत, शाम को गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में राहत, शाम को गलन
ballia
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड आैर कोहरे से दिन में भ्ाी बाइक की लाइट जलाकर जाता बाइक सवार। अमर उजाला
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताहभर से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने सोमवार को दिन में लोगों को धूप निकल जाने से राहत दी। लेकिन शाम की गलन और कोहरा बरकरार रही। इस दौरान लोग जल्द ही घरों में दुबक गए । जबकि बाजारों में भी जल्द ही सन्नाटा पसर गया। वहीं ठंड ने नगरा में वृद्धा की जान ले ली। दो दिन में अब तक इसे लेकर तीन मौतें हो चुकी हैं। जिले में अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा।
पहाड़ों पर हो रही बारिश व बर्फबारी के कारण जनपद में भी करीब एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड व कोहरे का प्रकोप जारी है। लेकिन नए साल पर कड़ाके की ठंड तथा कोहरे ने आमजन को काफी राहत दिया। दिन में तो कुछ धूप का लोगों ने लुत्फ उठाया। लेकिन शाम को ठंड ने एक बार फिर उन्हें घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया।
सुबह नया साल होने से लोग बाजारों में निकले तो बाजार गुलजार हो गए लेकिन शाम होते ही फिर सन्नाटा पसर गया। दुुकानदार भी ठंड को देखते हुए दुकान बंद कर घरों को रवाना हो गए। ठंड से बचने के लिए चट्टी चौराहों पर लोगों ने अलावा का सहारा लिया।
विज्ञापन
नगरा संवादादाता क्षेत्र के चचया गांव निवासी महिला राधिका देवी (55) पत्नी तुलसी राम दोपहर में आंगन में स्नान कर रही थी। तभी अचानक ठंड लगने के कारण बेहोश होकर गिर गई। परिजनों उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों की माने तो मृतक राधिका स्वस्थ थी। उनके अचानक मौत से परिजनों पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतका अपने पीछे पति समेत एक पुत्र व छ: पुत्रिया छोड़ गई है। इसमें दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है।