{"_id":"629cf14b8fb95d5b651957a5","slug":"registration-of-private-hospitals-will-be-investigated-ballia-news-vns6573804183","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पतालों के पंजीकरण की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पतालों के पंजीकरण की होगी जांच
विज्ञापन
बलिया। स्वास्थ्य विभाग जिले भर में करीब सौ से अधिक निजी अस्पतालों में मानकों की जांच करेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्तर से इसके लिए टीम का गठन किया जाएगा। अस्पतालों के पंजीकरण के समय जिन डाक्टरों के अस्पताल में होने की बात कही गई, वे आते हैं या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी।
जिले में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों, अल्ट्रासाउंड सेंटर और क्लीनिकों पर कार्रवाई करने का निर्देश शासन ने दिया है। अपंजीकृत क्लीनिक के खिलाफ तो कार्रवाई की ही जाएगी। पंजीकृत अस्पतालों, जांच केंद्रों और क्लीनिक का भी सत्यापन किया जाएगा। करीब दो सालों से निजी अस्पताल, क्लीनिक आदि का आनलाइन पंजीकरण हो रहा है। अस्पतालों के प्रबंधन ने मानकों के अनुसार अस्पताल चलाने की रिपोर्ट अपलोड की है। अब तक करीब तीन सौ से ज्यादा अस्पतालों का पंजीकरण हुआ है। पहले से पंजीकृत अस्पतालों का नवीनीकरण भी हो चुका है। इस बीच शिकायत मिली हैं कि कई अस्पतालों ने मानकों के बारे में फर्जी दस्तावेज भी अपलोड किए हैं। अग्निशमन विभाग का अनापत्ति प्रमाणपत्र, बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण की स्थिति, बेड संख्या और चिकित्सकों का विवरण और अल्ट्रासाउंड केंद्र के मानकों की भी जांच की जाएगी। पिछले दिनों अग्निशमन विभाग ने जिले के करीब सौ से ज्यादा अस्पतालों में अग्निशमन संबंधी एनओसो न होने की बात की थी लेकिन बहुत से अस्पतालों में अग्निशमन विभाग की अनापत्ति की बात भी कही है। सीएमओ डॉ. नीरज पांडेय ने सभी निजी अस्पताल, क्लिनिक आदि का सत्यापन के निर्देश दिए है। टीमें जल्द ही सत्यापन शुरू कर देगी।
अगर किसी अस्पताल में मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं नहीं यह गई तो नोटिस जारी किया जाएगा, फिर भी व्यवस्थाएं नहीं सुधरी तो कड़ी कार्रवाई की आएगी।
डॉ.नीरज पांडेय,सीएमओ