फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Recovery was low in all four sections of the Electricity Corporation, notices were issued to all four XENs

Ballia News: बिजली निगम के चारों खंडों में वसूली हुई कम, चारों एक्सईएन को नोटिस

Sun, 14 Jun 2026 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Recovery was low in all four sections of the Electricity Corporation, notices were issued to all four XENs
बलिया। राजस्व वसूली में लगातार हो रही सुस्ती पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को सख्त रुख अपनाया। विकास भवन सभागार में आयोजित कर एवं करेतर राजस्व वसूली की बैठक में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति न मिलने पर कई विभागों के अधिकारियों को फटकार लगाई। नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान नगर पालिका परिषद बलिया में राजस्व वसूली की स्थिति संतोषजनक न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी (ईओ) को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं नगर पालिका परिषद बांसडीह में अपेक्षाकृत कम वसूली पर नाराजगी जताते हुए दो महीने के भीतर स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए। बिजली निगम के चारों खंडों में वसूली की प्रगति कमजोर मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी संबंधित अधिशासी अभियंताओं (एक्सईएन) एवं जिम्मेदार अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडी समिति बलिया में राजस्व वसूली में लापरवाही पाए जाने पर समिति अध्यक्ष से जवाब तलब किया। वहीं मंडी समिति बेल्थरारोड में खराब वसूली पर संबंधित मंडी सदस्य को नोटिस जारी करने तथा मंडी समिति रसड़ा को वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) को निर्देशित किया कि संभावित बरसात को देखते हुए नगर पालिका परिषदों, नगर पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों में नालों की समयबद्ध सफाई सुनिश्चित कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, सीआरओ गुलशन जी, सभी एसडीएम तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed