फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   डीएम ने खुद देखा सड़कों का हाल

डीएम ने खुद देखा सड़कों का हाल

Wed, 03 Aug 2016 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया Updated Wed, 03 Aug 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने खुद देखा सड़कों का हाल
जापलिनगंज की खराब सड़कों को जिलाधिकारी को दिखाते नपा के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता
 आने वाले दिनों में बलिया शहर की सड़कों की सूरत बदलेगी। साथ ही सड़कों के किनारे अतिक्रमण भी जल्द हटाए जाएंगे। शहर का बदला हुआ नजारा देखने को मिलेगा। जिलाधिकारी राकेश कुमार ने बुधवार को एसपी मनोज कुमार झा, एडीएम बच्चालाल, नगरपालिका व लोनिवि के अधिकारियों के साथ पूरे शहर में व्यापक भ्रमण करके सड़कों का जायजा लिया। इस दौरान पाया गया कि सड़क की स्थिति काफी खराब है। उन्होंने शहर की खराब सड़कों का निर्माण तीन माह में पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने सड़कों के किनारे लगे अतिक्रमण को हटाने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन



जिलाधिकारी ने टीडी काॅलेज से डीएम आवास होते हुए कुंवर सिंह चौराहे तक जाने सड़क को चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कराने का निर्देश नगर पालिका को दिया। मौके पर ही सड़क की चौड़ाई की नाप भी कराई। कुंवर सिंह डिग्री कालेज के सामने अतिक्रमण को हटवाने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने पुलिस लाईन से एनसीसी तिराहे तक की सड़क का भी जायजा लिया। स्टेडियम के पास तिराहे पर सुंदरीकरण कराने का भी निर्देश दिया। साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आगे अतिक्रमण को हटाने को कहा। उन्होंने अमृतपाली रोड का भी जायजा लिया और इस सड़क को शीघ्र बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा भृगु मंदिर के पूरब से निकली सड़क को भी बनाने को कहा। भुगु आश्रम के चित्रगुप्त मंदिर से नया चौक तक जाने वाली सड़क को बनवाने तथा डिवाइडर को तोड़वाने का निर्देश दिया। इसके अलावा दुर्गा मंदिर से सतीशचंद्र कालेज चौराहे तक सड़क को बनवाने और अतिक्रमण को हटवाने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने गुदरी बाजार की सड़क का भी मौके पर निरीक्षण किया और सड़क को बनवाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कहा कि सड़क की स्थिति काफी खराब है। नगरपालिका बलिया के पास पर्याप्त धन उपलब्ध है। सड़क निर्माण के लिए टेंडर भी हो चुका है। शहर में बेहतर सड़क बनाने का काम तीन माह में पूरा हो जाएगा। सड़क निर्माण कमा कार्य आगामी दस दिन के अंदर शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 25 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हो गयी है। बताया कि कटहल नाले का भी प्रोजेक्ट बनाकर भारत सरकार व राज्य सरकार को भेजी गयी है। इस दौरान नगपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्ता, ईओ संतोष कुमार मिश्र, लोनिवि के अधिशासी अभियंता आरएस यादव, जेई राहुल सि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed