फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ravindra Kushwaha again candidate from Salempur Lok Sabha seat in bjp list

Lok Sabha Election 2024: सलेमपुर लोकसभा सीट से फिर प्रत्याशी बने रविंद्र कुशवाहा, 2014 से ही है कब्जा

Sat, 02 Mar 2024 07:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 02 Mar 2024 07:42 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024: सलेमपुर संसदीय क्षेत्र में देवरिया की दो विधानसभा क्षेत्र सलेमपुर, भाटपाररानी के अलावा बलिया जनपद की तीन विधानसभा क्षेत्र बांसडीह, सिकंदरपुर व बेल्थरारोड आती है। उनके पिता स्व.हरिकेवल प्रसाद सलेमपुर के चार बार सांसद और दो बार विधायक रहे हैं।

विज्ञापन
Ravindra Kushwaha again candidate from Salempur Lok Sabha seat in bjp list
रविंद्र कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। यूपी के 51 सीटों पर घोषित प्रत्याशियों में सलेमपुर लोकसभा सीट सांसद रविंद्र कुशवाहा को फिर से प्रत्याशी बनाया गया है। इससे समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। रविंद्र कुशवाहा जीत की हैट्रिक लगाने के लिए मैदान में उतरेंगे। वह दो बार से भाजपा के टिकट पर इसी सीट से सांसद हैं।

विज्ञापन


एक दिसम्बर, 1962 को जन्मे रविंद्र कुशवाहा के पिता राजनीति के पुराने खिलाड़ी रह चुके हैं। कई बार सलेमपुर संसदीय सीट का नेतृत्व कर चुके हैं। रविंद्र कुशवाहा की पत्नी का नाम बिंदु देवी है। एक पुत्र और एक पुत्री है। 12वीं तक की शिक्षा प्राप्त रविंद्र कुशवाहा का व्यवसाय कृषि है। रविंद्र कुशवाहा सलेमपुर के माथपार गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में करीब सवा दो लाख वोट से जीत दर्ज की थी। 2019 के चुनाव में एक लाख से ज्यादा मतों से जीत हासिल की थी। 
विज्ञापन


सलेमपुर संसदीय क्षेत्र में देवरिया की दो विधानसभा क्षेत्र सलेमपुर, भाटपाररानी के अलावा बलिया जनपद की तीन विधानसभा क्षेत्र बांसडीह, सिकंदरपुर व बेल्थरारोड आती है। उनके पिता स्व.हरिकेवल प्रसाद सलेमपुर के चार बार सांसद और दो बार विधायक रहे हैं। वे समाजवादी पार्टी और जनता दल से सांसद चुने गए थे। उनके निधन के बाद सपा ने रविंद्र को टिकट देने से इंकार कर दिया था। इसके बाद रविंद्र भाजपा में शामिल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed