फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ration card base link to 80 percent of urban areas and 80 percent of rural areas

नगरीय क्षेत्र के 95 व ग्रामीण क्षेत्रों के 80 फीसदी राशनकार्ड आधार लिंक

Thu, 26 Oct 2017 12:56 AM IST
ballia
ballia Updated Thu, 26 Oct 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
Ration card base link to 80 percent of urban areas and 80 percent of rural areas
ration card
बलिया। जन वितरण प्रणाली के तहत जिले में राशन कार्डों के आधार से लिंक कराने का कार्य जोरों पर है। नगरीय क्षेत्र के 95 फीसदी से अधिक तथा ग्रामीण इलाकों के करीब 80 फीसदी राशन कार्ड आधार से लिंक हो चुके हैं।
विज्ञापन


हालांकि इस नियम की आड़ में कोटेदार खूब फायदा उठा रहे हैं। जबकि केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री ने कहा है कि उनके मंत्रालय ने अभी तक आधार नंबर को राशन लेने के लिए अनिवार्य नहीं किया है।  
विज्ञापन


लाख प्रयास के बावजूद जिले में राशन वितरण प्रणाली नहीं सुधर पा रहा है। पिछले कई महीने से जिले में राशन कार्डधारकों को आधार से लिंक करने का काम चल रहा है। जिले में कुल छह लाख 622 राशन कार्ड बने हैं। इसमें पात्र गृहस्थी के कुल चार लाख 98 हजार 921 व अन्त्योदय के कुल एक लाख एक हजार 701 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र गृहस्थी के कुल चार लाख 61 हजार 939 व शहरी क्षेत्रों में 36 हजार 982 तथा अन्त्योदय के ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 91 हजार 668 व शहरी क्षेत्रों में 10 हजार 33 हैं। बताया जाता है कि जिले में राशन कार्डों को आधार से लिंक करने का काम पिछले कई महीनों से चल रहा है।

आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की मानें तो नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों के राशनकार्ड आधार से लिंक किए जा रहे हैं लेकिन खासकर नगरीय क्षेत्रों में इसको लेकर विशेष जोर है। अधिकारियों के अनुसार नगरीय इलाकों में राशन वितरण के लिए कोटेदारों को पीओएस मशीन भी उपलब्ध करा दी गई है।

ऐसे में बिना आधार लिंक हुए कार्डधारक राशन से वंचित हो जा रहे हैं। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों के आधार लिंक नहीं कराने वाले कार्डधारकों को भी कोटेदारों की ओर से खाद्यान देने से इंकार कर दिया जाता है। कोटेदारों की मानें तो अधिकारियों की ओर से इस तरह का निर्देश दिया गया है।  

बिना आधार लिंक हुए, नहीं मिल रहा राशन   
बलिया। शहर के मिड्ढी मुहल्ला निवासिनी रामकुमारी ने बताया कि वह कई बार अपना आधार कार्ड कोटेदार को दे चुकी है लेकिन इसके बाद भी उसे लिंक नहीं किया गया। इसके चलते उसे दो महीने से खाद्यान्न यह कहकर नहीं दिया जाता है कि बिना लिंक हुए पीओएस मशीन से वितरण करना संभव नहीं है।

इसी तरह नगर के ही बनकटा निवासी शंभू राम ने बताया कि आधार लिंक नहीं होने के कारण उसे खाद्यान्न नहीं मिल रहा है जबकि वह कई बार आधार व अन्य दस्तावेज कोटेदार को दे चुके हैं। यह तो महज बानगी भर है।

यही हाल पूरे जनपद की है। उधर, शहर के कोटेदारों का कहना है कि अधिकारियों की ओर से उपलब्ध कराए गए पीओएस मशीन से वितरण करने का निर्देश दिया गया है। इसके चलते बिना आधार लिंक हुए कार्डधारकों को वितरण करना संभव नहीं होता है।  


जिले के नगरीय इलाकों के अधिकांश राशन कार्डों को आधार से लिंक कर दिया गया है और शेष को लिंक करने का काम चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के भी दो तिहाई से अधिक राशन कार्ड आधार से लिंक हो चुके हैं। कोटेदारों को आधार लिंक नहीं होने वाले कार्डधारकों का सत्यापन कर राशन वितरित करने का निर्देश दिया है।   - विनय कुमार सिंह, डीएसओ, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed