फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ration and raising issue of housing

राशन और आवास की उठाई समस्या

Tue, 04 Jul 2017 11:06 PM IST
ballia
ballia Updated Tue, 04 Jul 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Ration and raising issue of housing
फरियादियों की समस्या सुनते डीएम सुरेंद्र विक्रम। - फोटो : ballia
जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम की अध्यक्षता में तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में फरियादियों की फरियाद सुनी गई। फरियादियों में किसी ने राशन नहीं मिलने की समस्या उठाई तो किसी ने आवास नहीं मिलने की शिकायत की। इस दौरान 323 प्रार्थना पत्रों में से  33 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने मिले प्रार्थनापत्रों को जल्द निस्तारण करने का अधीनस्थों को निर्देश दिया।
विज्ञापन


नगर पंचायत बीबीपुर के ग्रामीणों ने चकरोड की पैमाइश की मांग की।  सहियां के राजदेव ने विकलांग पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की। चरौवां के देवेंद्र यादव ने ग्राम सभा की खुली बैठक किए बगैर विकास कार्य में भारी लूट-खसोट का आरोप लगाया। दुगौली ग्राम के प्रभु नाथ ने चक मार्ग अवरुद्ध करने की शिकायत की। वार्ड नंबर सात निवासी आनंद जायसवाल ने फाइनेंस कंपनी द्वारा करोड़ों रुपये लूट लिए जाने का मामला उठाते हुए आरोपियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


आरीपुर सरयां के ग्रामीणों ने आवासीय भूमि का आवंटित कृषि पट्टा निरस्त करने की मांग की। बरेवां की रंभा देवी ने पात्र गृहस्थी का कार्ड बनाकर राशन मुहैया कराने की मांग की। नगर निवासी खोवालाल ने आवास दिलाने का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। इस मौके पर कुल प्राप्त 323 प्रार्थना पत्रों में 33 को मौके पर ही निस्तारण किया। इस दौरान विधायक धनंजय कनौजिया ने जनता की बुनियादी समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए अधिकारियों से प्रभावी कार्यवाही करने को कहा। जिलाधिकारी ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील दिवस के बाद जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने बेल्थरा तहसील के कानूनगो व लेखपालों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए।

बताया कि कोस तरह शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण कर सकते है । संभावित बाढ़ के दौरान जनता को उचित राहत पहुंचाने के टिप्स भी दिए। डीएम ने कहा कि श्रेणी-6 या आबादी की जमीन से कोई छेड़छाड़ न की जाए । वरासत की स्थिति में ऐसे आए मामाले में लड़कियों को भी उनका हक दिलाया जाए। कहा कि  ग्राम सभा में किसी सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण हुआ तो लेखपाल जिम्मेदार होंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed