फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rath Yatra in the district of grand welcome

रथयात्रा का जिले में भव्य स्वागत

Fri, 10 Jun 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 10 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Rath Yatra in the district of grand welcome
रथयात्रा का जिले में भव्य स्वागत
श्रीमद्जगत गुरु भाष्यकार श्री रामनुजा चार्य स्वामी महाराज के शताब्दी महोत्सव के उपलक्ष्य में श्रीकांची प्रतिवादी भयंकर मठ, कांचीपुरम तथा वेंकटेश देव स्थानम से निकाला गया रथयात्रा गुरुवार को नगर से सटे अगर संडा स्थित सनबीम स्कूल परिसर में पहुंचा, जहां पर श्रद्धालु भक्तों ने रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। रथ यात्रा के पावन आगमन पर लोगों द्वारा अभिषेक, कल्याण उत्सव तथा विद्वत जनों द्वारा प्रवचन सुनाए गए।
विज्ञापन


श्रीश्री 1008 कांची प्रतिवादी भयंकर मठाधिपति श्रीश्री गांदी श्री निवासाचार्य स्वामी महाराज एवं श्री बालक स्वामी प्रतिवादी भयंकर श्रीश्री अनंता चार्या स्वामी व बक्सर पीठाधीश्वर, अनंत विभुषित जगताचार्य श्रीमद विश्ववक सेनाचार्य श्री त्रिदंडी स्वामी के परम शिष्य प्रपन्न जियर जी स्वामी से मिलकर भक्तों ने आर्शीवचन लिए।
विज्ञापन


शुक्रवार को भी स्कूल परिसर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। रथयात्रा के साथ पहुंचे साधु, संतों ने नर-नारियों को आर्शीवचन देने के बाद रथ यात्रा महर्षि भृगु मंदिर तक पहुंचा, जहां संतों को भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान सांसद भरत सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने साधु संतों से आशीष लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed