फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rasuka's action against another teacher in paper leak case, number five

पेपर लीक प्रकरण में एक और शिक्षक पर हुई रासुका की कार्रवाई, संख्या हुई पांच

Tue, 17 May 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Rasuka's action against another teacher in paper leak case, number five
पेपर लीक मामले में एक शिक्षक पर रासुका
विज्ञापन

अब तक पांच लोगों पर की जा चुकी है रासुका की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा में अंग्रेजी का पेपर लीक होने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी शिक्षक के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की है। इस मामले में अब तक पांच लोगों के खिलाफ रासुका लगाई जा चुकी है। सभी आरोपी जेल में हैं।

नगरा पुलिस ने रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के छिब्बी निवासी अविनाश गौतम पर रासुका की कार्रवाई की है। आरोप है कि सुभाष इंटर कॉलेज ताड़ीबड़ा गांव में अंग्रेजी के शिक्षक अविनाश की पेपर लीक प्रकरण में साल्वर की भूमिका थी। इस आरोप में पुलिस व एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने गौतम के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की है। इस मामलें में उभाव थाने की पुलिस ने मां लचिया देवी मूरत यादव इंटर कालेज पशुहारी के केंद्र व्यवस्थापक अक्षयलाल यादव के साथ ही चार आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया गया था। इसमें महराजी देवी स्मारक इंटर कॉलेज भीमपुरा के प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह व राजू प्रजापति निवासी मऊ, रविद्र नाथ सिंह निवासी अवराई खुर्द थाना भीमपुरा व मां लछिया मूरत यादव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिसैंड कलां के प्रधानाचार्य अक्षय लाल यादव के खिलाफ रासुका लगाया जा चुका है। पेपर लीक प्रकरण में डीआईओएस ब्रजेश मिश्रा समेत 52 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। नगरा थानाध्यक्ष देवेंद्र दुबे ने बताया कि जांच में पुष्टि के बाद इंटर कॉलेज के शिक्षक के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed