{"_id":"57ffa0de4f1c1bc67b28fb21","slug":"rashan-card-k-naam-par-vasuli","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड, इंदिरा आवास के नाम पर वसूली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्ड, इंदिरा आवास के नाम पर वसूली
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Thu, 13 Oct 2016 08:27 PM IST
विज्ञापन
rupee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीह ब्लॉक के केटलिया कला गांव के ग्रामीणों ने शिवशंकर साहनी के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें ग्रामीणों ने गांव के ग्राम प्रधान पर राशन कार्ड बनाने और इंदिरा आवास के आवंटन के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि ग्रामसभा के ऑनलाइन राशन कार्ड धारकों की सूची में हम लोगों का नाम है। लेकिन ग्राम प्रधान द्वारा राजनीतिक द्वेषवश राशन कार्ड जारी न कर अपने मनचाहा आदमी को एक सादे पेपर पर मोहर लगा तथा दस्तखत कर राशन दिया जा रहा है।
विरोध करने पर धमकी दी जाती है। यही नहीं प्रधान द्वारा संपन्न लोगों का नाम भी गलत तरीके से पात्र गृहस्थी में जोड़ा गया है। जबकि पात्रों को पात्र गृहस्थी से वंचित कर दिया गया है। इसी तरह इंदिरा आवास दिलाने के नाम अवैध तरीके से दर्जनों लोगों से हजारों रुपये की वसूली की गई है। डीएम को सौंपे ज्ञापन में मामले की जांच कर दोषी के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से लालमुनि, पूनम, शांति, उर्मिला, फुलेन साहनी, धर्मवीर साहनी, चंद्रबलि, मुन्नी, कमली आदि रहे।