फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rape with a teenager by entering the house

घर में घुस कर किशोरी के साथ दुष्कर्म

Sat, 16 Jul 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Rape with a teenager by entering the house
नगरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में चहारदीवारी फांद कर घर में घुसकर युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी की मां ने तहरीर दी है लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। इससे ग्रामीणों में पुलिस के प्रति रोष है।
विज्ञापन

नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी शुक्रवार की रात अपने घर में सोई थी। किशोरी की मां छत पर तथा पिता घर के बाहर सोए थे। आधी रात को पड़ोस का एक युवक चहारदीवारी फांदकर आंगन में कूद गया तथा घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर उसकी मां और पिता जग गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। तभी आरोपी युवक के घर वाले आ गए और उसे जबरन छुड़ा ले गए। किशोरी के पिता ने डायल 112 पर सूचना दी। रात में दो बार पुलिस मौके पर आई। थाने पर तहरीर देने की बात कहकर लौट गई। पीड़िता की मां ने शनिवार को नगरा थाने में तहरीर दी लेकिन मुकदमा नहीं दर्ज किया गया। थाना प्रभारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed