{"_id":"5ef4ce3c8ebc3e432c0c1a84","slug":"rape-of-two-veterans-is-innocent-ballia-news-vns532219924","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिग्गजों की रार में पीस रहे निरपराध!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिग्गजों की रार में पीस रहे निरपराध!
विज्ञापन
बैरिया। विधायक और नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि की रार में कई निरपराध भी फंसते जा रहे हैं। भले ही कोई न कहे लेकिन कहीं न कहीं से भाजपा के दो प्रतिनिधियों की रार का मामला है। इसमें कोई फ्रंट पर तो कोई परदे के पीछे से खेल रहा है।
कस्बा स्थित एक कोटे के दुकान की जांच मंडलायुक्त के आदेश पर शुरू हुई। इसी को लेकर उपजे विवाद में सोमवार की शाम को तहसील गेट से बाहर दो पक्षों में मारपीट हुई और मुकदमों का दौर शुरू हो गया। पहला मुकदमा विधायक समर्थकों की तरफ से नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा उर्फ मंटन सहित नौ के खिलाफ एससीएसटी सहित कई धाराओं में दर्ज हुआ। इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि की तरफ से बैरिया थाने में मुकदमा दर्ज नहीं होने पर बुधवार को थाने के सामने बैरिया-रानीगंज मार्ग पर अर्धनग्न प्रदर्शन किया गया। हंगामे के बीच पुलिस ने बैरिया विधायक के पुत्र व भतीजे सहित नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। मुकदमा का दौर यहीं नहीं रुका और इसी दिन कुछ देर बाद नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार मनटन वर्मा समेत नौ नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। बताया जाता है कि इन मुकदमों में ऐसे कई नाम हैं जो कभी भी किसी मारपीट या बवाल में नहीं रहे लेकिन एक जनप्रतिनिधि के खेमे का समर्थक होने के कारण उन्हें अनायास ही मुकदमों में घसीटा गया है। अब तक कस्बा से लेकर गांव तक के लोग इस रार को सामाजिक लिहाज से ठीक नहीं मान रहे। उधर, मुकदमों में नाम आने के बाद कई आरोपियों ने क्षेत्राधिकारी से निष्पक्ष विवेचना की गुहार लगाई है। क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक कुमार सिंह ने निष्पक्ष विवेचना का आश्वासन दिया है।