फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rape of teenage girl by luring her into love trap, video also made

Ballia News: प्रेमजाल में फंसाकर किशोरी से दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया

Thu, 26 Sep 2024 05:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Rape of teenage girl by luring her into love trap, video also made
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मौसी के घर आई किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने इसका वीडियाे भी बना लिया। पीड़ित किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक व एक बाल अपचारी पर दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार को एसपी विक्रांतवीर ने कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री बीते दिनों अपनी मौसी के यहां गई हुई थी। बीती 21 तारीख को जब वह किसी काम से घर से बाहर निकली तो युवक अपने एक दोस्त के साथ उसे बाइक पर जबरदस्ती बैठाकर बलिया शहर के अपने किसी परिचित के घर ले गया। उसे एक कमरे में बंदकर दुष्कर्म किया। उसका वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन

इस दौरान पुत्री की खोजबीन करने पर आरोपी उसे शहर के अज्ञात स्थान पर छोड़कर भाग गए। आरोपियों ने पुत्री को धमकी दी कि यदि इस संबंध में किसी से शिकायत करोगी तो तुम्हारा वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। आरोपितों द्वारा छोड़े जाने के बाद पुत्री ने किसी की सहायता से फोन किया। बलिया जाकर वापस घर लेकर आए। कोतवाल बांसडीह संजय सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में एक युवक और एक बाल अपचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed