फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ranjana race and the first in the long jump

दौड़ और लंबी कूद में रंजना रही अव्वल

Fri, 23 Jan 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 23 Jan 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
Ranjana race and the first in the long jump
जनपदीय शिक्षक खेलकूद, सांस्कृतिक और बौद्धिक प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को नगर स्थित वीर लोरिक स्टेडियम में किया गया।
विज्ञापन


शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
बीएसए राकेश सिंह ने कहा कि यह प्रतियोगिता बेसिक शिक्षा परिवार में एक नई ऊर्जा का संचार करेगी।

विभिन्न प्रतियोगिताओं के दौरान 200 मीटर दौड के महिला वर्ग में चिलकहर की रंजना पांडेय प्रथम, हनुमानगंज की अनामिका सिंह द्वितीय, हनुमानगंज की विनीता सिंह तृतीय स्थान पर रहे।

 गोला फेंक पुरुष वर्ग में अजीत यादव दुबहर प्रथम, नावानगर के मुन्नी लाल द्वितीय, गड़वार के अरविंद कुमार तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद पुरुष वर्ग में चिलकहर के आरिफ अनवर प्रथम, अजय प्रताप यादव द्वितीय, रसड़ा के संतोष कुमार रंजन तृतीय रहे।
विज्ञापन


वहीं लंबीकूद महिला वर्ग में चिलकहर के रंजना पांडेय प्रथम, रंजू गुप्ता द्वितीय और हनुमानगंज की पिंकी सिंह तृतीय रही। जबकि वालीबाल प्रतियोगिता में रसड़ा ने बांसडीह पर विजय हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य प्रतियोगिताएं शनिवार को होगी। शिक्षक नेता डा. राजेश पांडेय, असीमानंद सिंह, जितेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, अवधेश सिंह, जितेंद्र राय, विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के जिला संरक्षक अरुण सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवनीश सिंह, संगठन मंत्री सुनील वर्मा, जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed