रंगोली में बच्चों ने दिखाई कलाकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगोली प्रतियोगिता में प्राथमिक कक्षा वर्ग में कक्षा-चार को प्रथम, कक्षा-तीन को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं जूनियर वर्ग में कक्षा-आठ को प्रथम तथा कक्षा-छह को द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि सीनियर वर्ग में कक्षा-नौ को प्रथम तथा 10 को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक गणेश चौरसिया एवं प्रधानाचार्य विनय कुमार यादव ने संयुक्त रूप से छात्र/छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की कामना देते हुए धनतेरस व दीपावली की शुभकामना दिया। इस मौके पर विद्यालय के समस्त शिक्षक व शिक्षिका मौजूद रही।
दीपावली पर्व के मद्देनजर शुक्रवार को सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली के प्रांगण में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर रंगोली सजाकर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिलाधिकारी बाबू राम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उप प्रधानाचार्य शीला मिश्रा के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोली सजाई।
विद्यालय के मुख्य द्वार से लेकर परिसर के विभिन्न स्थानों पर रंगोली बनी। इस मौके पर नायब तहसीलदार चंद्रभूषण प्रताप, प्रधानाचार्य डा. जेआर मिश्र, प्रबंधक केके मिश्र समेत छात्र, शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे। उधर सेंट्रल पब्लिक एकेडमी के प्रांगण में बच्चों ने आकर्षक रंगोली सजाई। उत्कृष्ट रंगोली सजाने वाले छात्रों को प्रबंधक सतीश दूबे ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक मोनिका दूबे, पूनम, रूमिता शर्मा, आदि मौजूद रहे।