फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rangoli competition held on the eve of Diwali

दिवाली की पूर्व संध्या पर आयोजित की गई रंगोली प्रतियोगिता

Fri, 13 Nov 2020 06:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
Rangoli competition held on the eve of Diwali
डीएस स्कूल की छात्राएं रंगोली सजाती हुई। - फोटो : BALLIA
रतसर। डीएस मेमोरियल गर्ल्स इंटर कालेज और डिग्री कालेज की छात्राओं के बीच शुक्रवार को संयुक्त रूप से दीपावली की पूर्व संध्या पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डिग्री कालेज एवं इंटर कालेज की छात्राओं को चार ग्रुपों में बांटकर इस प्रतियोगिता की शुरुआत की गई। सभी ग्रुप की छात्राओं ने सामाजिक सौहार्द, प्रदूषण पर प्रहार करते हुए कोविड-19 से बचाव और बालिकाओं को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने को प्रेरित करते हुए रंगोली का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शामिल सभी ग्रुप मेंबर को विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर ग्रुप आफ डीएस के उप प्रबंधक डा. प्रवीण कुमार सिंह ने छात्राओं को दीपावली की शुभकामना देते हुए कहा कि दीपावली प्रकाश का त्योहार है, जो जीवन को प्रकाशमय बनाता है। जीवन में छाए हुए अंधेरों को दूर भगाने लिए प्रेरित करता है। उन्होंने प्रधानमंत्री के विजन का पालन करते हुए मिट्टी के बने दीपक को जलाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डीएस डिग्री कालेज के प्रभारी प्राचार्य डा. चंदन, विनय सिंह, दीपक तिवारी, मृत्युंजय प्रसाद, संजय तिवारी, प्रशांत सिंह और डीएस मेमोरियल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य पंचानंद तिवारी, उर्मिला मिश्रा, रेनू सिंह, दीपक पांडेय, प्रवेश चौहान, अल्का सिंह, नीरज यादव आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed