फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ramjanki temple and Kabir monastery will be developed with one and a half crore

Ballia News: डेढ़ करोड़ से होगा रामजनकी मंदिर और कबीर मठ का विकास

Sat, 23 Aug 2025 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Ramjanki temple and Kabir monastery will be developed with one and a half crore
भीमपुरा। बेल्थरारोड विधानसभा के दो एतिहासिक मठों में बने मंदिरों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक हंसू राम के प्रयास से डेढ़ करोड़ रुपये की परियोजना को स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन


भीमपुरा थाना क्षेत्र के शाहपुर टिटिहा गांव स्थित प्राचीन खाकी बाबा की कुटी स्थित है। यहां राम जानकी मंदिर के साथ शिव मंदिर भी स्थित है। इसके जीर्णोद्वार और सुंदरीकरण के लिए गांव के ही शशिरंजन सिंह ने क्षेत्रीय विधायक व सांसदों से पहल की थी। इसके फलस्वरूप बेल्थरारोड विधायक हंसू राम ने पत्र लिखकर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से मांग की थी। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने 2025-26 कार्य योजना में स्वीकृति दे दी है। इसमें खाकी बाबा कुटी के लिए एक करोड़ व बेल्थरारोड के उस्मानपुर गांव स्थित सदगुरु कबीर मठ के लिए 50 लाख रुपये विकास के लिए जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


शाहपुर टिटिहा स्थित खाकी बाबा कुटी पर रामजनकी मंदिर और बेल्थरारोड के उस्मानपुर कबीर मठ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा था। इसकी स्वीकृति पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से मिल गई है। डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से दोनों स्थलों को विकसित किया जाएगा। - हंसू राम, विधायक (सपा), बेल्थरारोड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed